फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   भट्ठा मालिक ने साथियों संग किसान को पीट-पीटकर मार डाला

भट्ठा मालिक ने साथियों संग किसान को पीट-पीटकर मार डाला

Fri, 28 Sep 2018 10:32 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
भट्ठा मालिक ने साथियों संग किसान को पीट-पीटकर मार डाला

विज्ञापन
भट्ठा मालिक ने किसान को पीटकर मार डाला

गोंडा)। झलमल लमती गांव के रहने वाले एक किसान की शराब पीने को लेकर ईंट भट्ठा मालिक के ड्राईवर से गुरुवार को मामूली बात को लेकर हुई कहासुनी भारी पड़ गई।

गुरुवार देर रात ईंट भट्ठा मालिक ने अपने साथियों संग किसान के घर पर धावा बोल दिया। ईंट भट्ठा मालिक और उसके साथी किसान को घर से खींचकर उसे लाठी-डंडे से पीटते भट्टे पर ले गए।
विज्ञापन


वहां पर किसान को रस्सी से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला। इसके बाद शव को पास के धान के खेत में फेंक दिया। मामले में किसान की पत्नी ने ईंट भट्ठा मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के झलमल लमती गांव की रहने वाली शोभावती ने बताया कि वह मौजूदा समय में कटहर बुटहनी गांव के मजरे इमलीहवा पुरवा में रह रही है।

शोभावती के मुताबिक उसका पति नान्हू(35) की गुरुवार को गांव के समीप स्थित ईंट भट्ठा के ट्रैक्टर ड्राइवर पप्पू से शराब पीने को लेकर मामूली विवाद हो गया था। इसके बाद नान्हू घर चला आया था।

शोभावती ने बताया कि गुरुवार देर रात तीन बजे ईंट भट्ठा मालिक कमलेश सिंह निवासी बेनीपुर, ड्राईवर पप्पू निवासी कटहर बुटहनी इमलीहवा, खोती चौहान निवासी धुसवा, प्रकाश निवासी बूढ़ा खुखरा थाना माडर जनपद रांची झारखंड व ईंट भट्ठे का मुंशी उसके घर आ धमके और उसके पति नान्हू को लाठी-डंडे से पीटने लगे।

शोभावती के शोर मचाने पर उसका बेटा गौतम व आस-पास के लोग दौड़े। मगर ईंट भट्ठा मालिक और उसके उसके साथी पीटते हुए ईंट भट्ठे पर ले गए। वहां रस्सी से बांधकर भट्ठा मालिक और उसके साथियों ने नान्हू को पीट-पीटकर मार डाला।

इसके बाद उसके शव को पास के गन्ने के खेत में फेंक दिया। शोभावती ने बताया कि वह पति को तलाशते हुए शुक्रवार सुबह ईंट भट्ठे की ओर जा रही थी रास्ते में धान के खेत में उसके पति का शव पड़ा मिला।

हत्या की सूचना पर पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह, कोतवाल मनकापुर विनय कुमार सरोज ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। शोभावती ने कोतवाली मनकापुर में ईंट भट्ठा मालिक कमलेश सिंह, ड्राईवर पप्पू भर, खोती चौहान, प्रकाश व ईंट भट्ठे के मुंशी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

कोतवाली मनकापुर के प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार सरोज ने बताया कि युवक की पत्नी की तहरीर पर ईंट भट्ठा मालिक समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नान्हू की हत्या से उसकी पत्नी शोभावती के जहां मांग का सिंदूर उजड़ गया। वहीं नान्हू के बेटे मिंदर, गौतम व बेटी गीता के सिर से बाप का साया उठ गया। शोभावती नान्हू की हत्या से टूट सी गई है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed