फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   डाक्टर के नाम रजिस्टे्रशन, ओपीडी कर रहा संचालक

डाक्टर के नाम रजिस्टे्रशन, ओपीडी कर रहा संचालक

Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर के नाम रजिस्टे्रशन, ओपीडी कर रहा संचालक
सेवा हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी सेंटर का लाइसेंस निरस्त
विज्ञापन


गोंडा। सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने हुजूरपुर रोड पर पड़ने वाले एक मैटरनिटी सेंटर का लाइसेंस निरस्त कर दिया है। आरोप है कि सीएचसी करनैलगंज के सामने हुजूरपुर रोड पर स्थित सेवा हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी सेटर का जिन चिकित्सकों के नाम पर रजिस्ट्रेशन है, वह अस्पताल में नहीं बैठते।

जबकि अस्पताल की ओपीडी का संचालन चिकित्सक न होते हुए भी संचालक वहीद खान की ओर से किया जाना पाया गया जिसके आधार पर सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने तत्काल प्रभाव से सेवा हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी सेंटर का लाइसेंस निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री कार्यालय में सेवा हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी सेंटर के सम्बंध में एक शिकायत संदर्भ संख्या 16183170374288 के तौर पर की गई थी। जिस पर उन्होंने हॉस्पिटल की जांच के लिए एसीएमओ की एक संयुक्त टीम बनाकर पूरे अस्पताल की जांच कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को जांच करने गए अधिकारियों ने जब अस्पताल का निरीक्षण किया तो मैटरनिटी सेंटर पर हॉस्पिटल के संचालक वहीद खां अपने दो कर्मचारियों के साथ अस्पताल में उपस्थित मिले। निरीक्षण के दौरान पता चला कि जिन चिकित्सकों के नाम से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन हुआ है, वह अस्पताल में कभी बैठते ही नहीं।


वहीं चिकित्सक न होते हुए भी अनियमित रूप से अस्पताल के संचालक वहीद खां ओपीडी करते हैं। जिसे एक बड़ी अनियमितता मानते हुए सीएमओ डॉ.एसके श्रीवास्तव ने दोनों जांच अधिकारियों से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर सेवा हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी सेंटर का पंजीकरण लाइसेंस जीएनडी/एसओ/2016-17/06 दिनांक 3 सितम्बर 2016 व नवीनीकरण संख्या जीएनडी/एलओ/2017-18/07 दिनांक 19 मई 2017, जो कि सीएमओ कार्यालय से निर्गत किया गया है, को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed