फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   40 thousand cheated from farmer in the name of putting up tower

टावर लगाने के नाम पर किसान से ठगे 40 ह

Wed, 30 Oct 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
40 thousand cheated from farmer in the name of putting up tower
गोंडा। खेत मे मोबाइल टावर लगाने के नाम पर लखनऊ की निजी संस्था ने एक किसान से 40 हजार रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद पहले तो किसान को सर्वे के नाम पर दौड़ाते रहे लेकिन जब उसने पैसों की डिमांड बढ़ी तो किसान को ठगी का अहसास हुआ। इस मामले मे किसान अब कंपनी के खिलाफ शिकायत की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

तरबगंज थाना क्षेत्र के सेझिया गांव का रहने वाले सुकई के मुताबिक कुछ दिन पहले एक समाचार पत्र में टावर लगवाने का विज्ञापन निकला था। विज्ञापन मे टावर लगवाने वाले किसान को तीन लाख रुपये की सिक्योरिटी व 25 हजार रुपये किराया देने का वादा किया गया था। इसे देखकर सुकई ने भी आवेदन कर दिया। सुकई का कहना है कि आवेदन के बाद कंपनी ने सर्वे व कागजात पूरा कराने के नाम पर उससे करीब 40 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

इसके बाद महीनों तक उसे दौड़ते रहे। बीच बीच में सर्वे के नाम पर पैसा की डिमांड करते रहे। पैरों की डिमांड बढ़ी तो उसे ठगी किए जाने का अहसास हुआ। सुकई का आरोप है कि अब कंपनी के लोगों ने उससे संपर्क करना बंद कर दिया है। सुकई ने बताया कि अब वह कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed