{"_id":"5d56e27c8ebc3e8998635137","slug":"40-daughters-left-school-due-to-the-terror-of-shocking-people-gonda-news-lko476506288","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों के आतंक से 40 बेटियों ने छोड़ा स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदों के आतंक से 40 बेटियों ने छोड़ा स्कूल
विज्ञापन
मंगुरा बाजार (गोंडा)। क्षेत्र में बाइक सवार शोहदों से बेटियों का घर से निकलना व स्कूल जाना दूभर हो गया है। इन शोहदों के आतंक से क्षेत्र के कालेज में पढ़ने वाली 40 बेटियों ने पढ़ाई छोड़ दी है। इतना ही नहीं दस बेटियों ने तो कालेज आना बंद कर दिया है और कहा है कि वे अब केवल परीक्षा देने आएंगी। इसके पीछे शोहदों का आतंक बताया जा रहा है। शोहदों के आतंक को रोकने के लिए स्थानीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने डीएम को रजिस्टर्ड डाक से शिकायत भेजी है।
मामला थाना उमरी बेगमगंज के मंगुरा बाजार का है। यहां पर मोटरसाइकिल गैंग ने पूरे क्षेत्र में दहशत फैला रखा है। स्थानीय बाजार में मोटरसाइकिल गिरोह से बेटियों सहित आम आदमी परेशान हैं। कॉलेज आने जाने वाली बालिकायें इनके निशाने परथहैं। इनके आतंक से बालिकायें शिक्षा से दूरी बनाती जा रही हैं। कुछ बालिकाओं ने सुरक्षा कारणों से केवल परीक्षा के समय विद्यालय में आने की बात कही है। इन शोहदों के आतंक के कारण बालिका शिक्षा को धक्का लगा है। दो दर्जन युवक प्रतिदिन बाजार व गांव क्षेत्र में बाइकर्स गैंग बनाकर फर्राटा भरते हैं और बेटियों पर फब्तियां कसते हैं।
इन बाइकर्स गैंग का दहशत इतना है कि अब स्कूल कॉलेज आने-जाने वाली बेटियां घर बैठने को मजबूर हैं। बालिकाओं के स्कूल छोड़ने को लेकर बाजार स्थित दयानंद शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने चिंता जताते हुए कहा कि इस वर्ष करीब चालीस बालिकाओं ने विद्यालय से मुंह मोड़ लिया है। वहीं करीब दस बालिकाओं ने परीक्षा के समय उपस्थित होने की बात कही है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सरोज कुमार उपाध्याय ने कहा बाइकर्स गिरोह से सामाजिक सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता बब्बन मिश्र ने कहा कि बालिकाओं में दहशत है। दिनेश सिंह ने कहा कि बच्चों के मस्तिष्क पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। नन्हे सिंह ने कहा कि इससे सरकार की मंशा पर पानी फिर रहा है। प्रधानाचार्य आरपी त्रिपाठी ने बताया कि थानाध्यक्ष उमरीबेगमगंज व चौकी प्रभारी को सूचना दे दी गयी है। चौकी प्रभारी रूदल प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस गिरोह में शामिल लोगों का रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। बहुत जल्द बड़ा खुलासा होगा।