फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   39 crore action plan approved in the area panchayat meeting

Gonda News: क्षेत्र पंचायत की बैठक में 39 करोड़ की कार्ययोजना स्वीकृत

Fri, 19 Dec 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 19 Dec 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
39 crore action plan approved in the area panchayat meeting
वजीरगंज विकासखंड कार्यालय पर आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में मौजूद लोग। स्रोत: विभाग 
वजीरगंज/डुमरियाडीह। ब्लाॅक प्रमुख अनीता यादव की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में आगामी वित्त वर्ष के लिए 38.86 करोड़ रुपये की कार्ययोजना स्वीकृत की गई। बीडीओ अभिषेक मणि त्रिपाठी ने बताया कि राज्य वित्त और 15वें वित्त आयोग से ग्राम पंचायतों के लिए 14 करोड़ 36 लाख और क्षेत्र पंचायत के लिए तीन करोड़ 50 लाख रुपये की मंजूरी दी गई। मनरेगा के तहत ग्राम पंचायतों के लिए 17 करोड़ और क्षेत्र पंचायत के लिए चार करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी अनुमोदित किया गया।
विज्ञापन


बैठक में ग्राम प्रधानों ने पात्रों को पेंशन न मिलने, राशन कार्ड न बनने और छुट्टा पशुओं से होने वाली क्षति का मुद्दा उठाया। पूर्व राज्यमंत्री राम बहादुर सिंह ने ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से किसानों की ई-फार्मर रजिस्ट्री कराने में सहयोग और शादी अनुदान की जानकारी साझा करने की अपील की। बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि पंकज सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष शुक्ल, डॉ. वीबी वर्मा, सतीश तिवारी, कृष्ण कुमार, प्रधान विनोद सिंह, विपिन सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुशील जायसवाल, सोनू सिंह, अजय सिंह आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed