{"_id":"64f768634177cf86ab021007","slug":"362-schools-got-gift-of-smart-class-gonda-news-c-100-1-gon1003-3815-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 362 विद्यालयों को मिली स्मार्ट क्लास की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 362 विद्यालयों को मिली स्मार्ट क्लास की सौगात
विज्ञापन
राज्य अध्यापक पुरस्कार के साथ गोंडा के शिक्षक राखाराम गुप्ता। - संवाद
गोंडा। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के 362 विद्यालयों के स्मार्ट क्लास की सौगात दी है। इन विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के सेटअप के साथ ही ब्लॉक स्तर पर एक-एक कंप्यूटर सुसज्जित लैब के साथ ही प्रत्येक विद्यालयों के दो-दो शिक्षकों को टैबलेट भी मिलेगा।
मंगलवार को लखनऊ में आयोजित राज्य अध्यापक पुरस्कार सम्मान समारोह का लाइव प्रसारण जिला मुख्यालय पर भी देखा गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के हलधरमऊ शिक्षा क्षेत्र में तैनात शिक्षक राखाराम गुप्ता को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्य अध्यापक पुरस्कार-2022 से नवाजा। इस मौके पर सीएम ने शिक्षकों को सम्मानित करने के साथ स्कूलों में स्मार्ट क्लास सेटअप, बीआरसी पर आईसीटी लैब बनाने का एलान भी किया है।
टैबलेट वितरण योजना के तहत प्रत्येक विद्यालयों के दो-दो अध्यापकों को टैबलेट मिलेगा। साथ ही यूपी इलेक्ट्रानिक्स कार्पोरेशन लिमिटेड जेम पोर्टल के माध्यम से 362 कस्तूरबा बालिका और परिषदीय उच्च प्राथमिक, कम्पोजिट विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, प्रत्येक विकासखंड स्तर पर आईसीटी लैब भी तैयार करेगा।
विज्ञापन
इसमें 17 कस्तूरबा गांधी विद्यालय भी शामिल किए जाएंगे। योजना में चयनित हर विद्यालय पर 2.40 लाख रुपये का खर्च होगा।
शिक्षक दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी एम. अरुन्मोलि की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में जिले के 51 बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार व बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रेमचंद यादव सहित अन्य अधिकारी व शिक्षक भी मौजूद रहे।दूसरी तरफ मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने भी शिक्षक दिवस के मौके पर पंडरीकृपाल के महादेवा परिषदीय विद्यालय पहुंच कर बच्चों से बातचीत कर उन्हें पेंसिल, पेन, रबर, कटर के साथ टॉफी व चॉकलेट का वितरण भी किया।