फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   36 villages made island floods

बाढ़ के चलते 36 गांव बने टॉपू

Mon, 25 Jul 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
अमर उजाला/बलरामपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
36 villages made island floods
कटान करती नदी - फोटो : अमर उजाला
राप्ती नदी का उफान तो सोमवार को थम गया है, लेकिन तटवर्ती गांवों में नदी ने कटान तेज कर दी है। नदी की धारा में लोगों की कीमती जमीन लगातार समाहित हो रही है। नदी के करीब बसे गांव के लोग भी अपना आशियाना उजाड़कर पलायन कर रहे हैं।
विज्ञापन


बाढ़ से राहत व बचाव का प्रशासनिक कार्य महज कागजों तक ही सीमित है। चौका कला के किसानों की करीब 200 बीघा जमीन राप्ती नदी की धारा में समा चुकी है। उतरौला तहसील के करीब 36 गांव राप्ती नदी की बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हैं। इन गांवों के खेत-खलिहान तथा रास्तों पर पानी भरा हुआ है।
विज्ञापन

सोमवार को सदर तहसील के चौका कला गांव निवासी जोगेंद्र ने बताया कि उनका 40 बीघा खेत न
दी में समाहित हो गया है। इसी तरह सियाराम का 35 बीघा, दुुर्गा प्रसाद का 10 बीघा, जय जयराम, संतराम, शिव प्रसाद, महादेव, रामरंग व रामदेव का 15-15 बीघा, दशरथ, बाबूराम व ननके का 10-10 बीघा, छोटे तथा साधू का 5-5 बीघा व हब्बा का तीन बीघा खेत नदी में विलीन हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के कई लोग नदी की कटान को देखते हुए अपना आशियाना उजाड़कर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। उतरौला तहसील के नंदमहरा गांव में सोमवार को लोगों को बाढ़ से बचाने के लिए नाव भेजी गई है। लखमा, पचौथा, कटरा, अमारेभरिया, टिकुइया, बारम, सकरा पाठक, परसौना, पिपरा, बरायल, तेंदुआ, रसूलपुर चांद, बांकभवानी, टेढ़वा तप्पाबांक, चिचूड़ी, मस्जिदिया, तिलहर व बिरदा बनियाभारी समेत करीब 36 गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं।


इन गांवों के खेतों, खलिहानों तथा रास्तों पर बाढ़ का पानी भर गया है। मटियरिया कर्मा गांव के कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है। प्रभावित लोगों का कहना है कि प्रशासन की सारी कार्रवाई महज जुबानी व कागजी घोड़े तक ही सीमित है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed