{"_id":"6841d7c01cd4c311270597fa","slug":"350-volunteers-from-13-districts-got-training-in-national-service-gonda-news-c-100-1-gon1001-138898-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 13 जिलों के 350 स्वयंसेवकों को मिला राष्ट्रसेवा का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 13 जिलों के 350 स्वयंसेवकों को मिला राष्ट्रसेवा का प्रशिक्षण
Thu, 05 Jun 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 05 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या रोड स्थित निजी स्कूल में आयोजित आरएसएस के प्रांत शिक्षा वर्ग में मौजूद लोग। -स्रोत: स
गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से अयोध्या रोड स्थित निजी कॉलेज में चल रहे प्रांत शिक्षा वर्ग का समापन बृहस्पतिवार को धूमधाम से किया गया। यहां 13 जिलों के 350 स्वयंसेवकों का 15 दिन का प्रशिक्षण पूरा हुआ है।
समापन सत्र में विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रचारक अनिल ने कहा कि यह वर्ग केवल शारीरिक या बौद्धिक प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण की कार्यशाला है। स्वयंसेवक बनने का अर्थ है अपने जीवन को समाज और राष्ट्र के लिए समर्पित करना। आज समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो सेवा, समर्पण और संस्कार के साथ जीवन यापन करें। उन्होंने कहा कि पूरे देशभर में इस समय 100 से अधिक वर्ग में 60 हजार से अधिक शिक्षार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इसके बावजूद आज भी देश के कुछ राज्यों में ऐसे वर्ग के आयोजन पर रोक लगाने की लगातार कोशिश जारी है। तमिलनाडु से संघ का वर्ग लगाने के लिए प्रति वर्ष हाईकोर्ट जाना पड़ता है। बंगाल में वर्ग शुरू होने से 24 घंटे पहले प्रशासन ने रोक लगा दी। समापन वर्ग की अध्यक्षता कर रहे स्वामी नारायण छपिया मंदिर के महंत देव प्रकाश स्वामी ने कहा कि भगवान स्वामी नारायण ने अपने जीवन से हमें सेवा, त्याग, सत्य और भक्ति का मार्ग दिखाया है। आज जब समाज भौतिकता और विकर्षण की ओर बढ़ रहा है, तब हमें अपने भीतर प्रभु के बताए धर्म और कर्तव्य के भाव को जाग्रत करना चाहिए। वर्गाधिकारी अभिमन्यु ने बताया कि सामान्य शिक्षा वर्ग में अवध क्षेत्र के कुल 13 (संघ की दृष्टि से 26) जिलों के 352 शिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। वर्ग में प्रांत प्रचारक कौशल, विभाग प्रचारक प्रवीण, सर्व व्यवस्था प्रमुख अश्वनी, विभाग संघ चालक सौम्य अग्रवाल, विभाग कार्यवाह अमित, विधायक रमापति शास्त्री, बावन सिंह, अजय सिंह, प्रभात वर्मा, सुभाष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।