फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   35 claimants for the post of president bought nomination papers

Gonda News: अध्यक्ष पद के 35 व सभासद के 153 दावेदारों ने खरीदा नामांकन पत्र

Tue, 11 Apr 2023 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 11 Apr 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
35 claimants for the post of president bought nomination papers
तरबगंज तहसील में मंगलवार को नामांकन पत्र खरीदते लोग। - संवाद
गोंडा। शहरी निकाय सामान्य निर्वाचन-2023 में पहले दिन मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री ही हुई। पहले दिन दस नगरीय निकायों के अध्यक्ष पद के लिए 35 और 173 सभासद पदों के लिए 153 लोगों ने नामांकन-पत्र खरीदा। हालांकि अभी किसी ने नामांकन नहीं किया। शहर में कलेक्ट्रेट व सदर तहसील में नामांकन प्रक्रिया के चलते पुलिस का कड़ा पहरा रहा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने मंगलवार को अपर जिलाधिकारी व मुख्य राजस्व अधिकारी न्यायालय में नामांकन पत्रों की बिक्री का जायजा लिया। निर्देश दिया कि किसी भी उम्मीदवार को कोई दिक्कत न होने पाए और कोविड नियमों का पालन भी कराएं। नामांकन स्थल से 200 मीटर के दायरे में भीड़ जुटने पर रोक लगा दी गई है। इसके साथ ही नामांकन पत्र खरीद व नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए प्रत्याशी व प्रस्तावक ही अधिकृत हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्र खरीदने के लिए निर्धारित स्थानों पर मंगलवार को तमाम उम्मीदवार पहुंचे। अभी किसी दल की ओर से प्रत्याशी तय न होने से भी नामांकन नहीं हुआ है। कुछ लोग खरमास के चलते भी नामांकन न होने की बात कह रहे हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी नारायण कहते हैं कि पहले दिन अक्सर नामांकन पत्रों की बिक्री ही हो पाती है। दूसरे दिन से नामांकन होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट में नगर पालिका परिषद गोंडा के अध्यक्ष पद के लिए एक और सभासद के लिए 30 नामांकन पत्र खरीदे गए हैं। सदर तहसील में खरगूपुर व धानेपुर के नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिसमें धानेपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चार व सभासद पद के लिए 26 पर्चे दावेदारों ने खरीदे। खरगूपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए किसी ने नामांकन पत्र नहीं लिया है। सभासद के लिए 17 ने पर्चे लिए हैं।
करनैलगंज तहसील में करनैलगंज नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए सात व सभासद पद के लिए 25 पर्चे बिके। कटरानगर पंचायत अध्यक्ष के 12 व सभासद के 18 नामांकन पत्र तथा परसपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के तीन व सभासद पद के लिए 18 पर्चे बिके। तरबगंज तहसील में नवाबगंज नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए पांच व सभासद पद के नौ नामांकन पत्र की बिक्री हुई।

तरबगंज नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए दो व सभासद पद के लिए पांच लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। बेलसर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए एक भी नामांकन पत्र नहीं बिका। सभासद के लिए तीन नामांकन पत्र बिके। मनकापुर नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष पद के आठ व सभासद पद के दो पर्चे बिके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed