फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   33 ventilators at the medical college are locked, leaving people stranded

Gonda News: ताले में बंद हैं मेडिकल कॉलेज के 33 वेंटीलेटर, भटक रहे लोग

Mon, 03 Nov 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Nov 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
33 ventilators at the medical college are locked, leaving people stranded
गोंडा। गंभीर मरीजों के लिए मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध कराए गए 33 वेंटीलेटर ताले में बंद हैं। ऐसे में गंभीर मरीजों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है। लोग निजी अस्पतालों में हजारों रुपये प्रतिदिन खर्च करके इलाज कराने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

मौसम में बदलाव के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सांस के रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। सांस के रोगियों को मेडिकल कॉलेज लाया जाता है। चिकित्सक दवा करके उन्हें ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध कराते हैं, लेकिन वार्डों में लगे ऑक्सीजन पैनल भी खराब हैं। ऐसे में दिक्कतें आ रही हैं। गंभीर स्थिति में मरीजों को वेंटीलेटर की जरूरत पड़ती है, जिससे उन्हें रेफर कर दिया जाता है। मेडिकल कॉलेज में वेंटीलेटर ताले में बंद हैं। इनका संचालन नहीं हो पा रहा है। लोगों को मजबूरी में निजी अस्पतालों में प्रतिदिन हजारों रुपये वेंटीलेटर के एवज में खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. धनंजय श्रीकांत कोटास्थाने का कहना है कि वेंटीलेटर ठीक हैं। इनके संचालन के लिए टेक्नीशियन नहीं हैं, स्टाफ की कमी भी है। प्रयास रहता है कि मरीजों को सभी जरूरी सुविधाएं दी जाएं। कर्मचारियों की तैनाती को लेकर लिखापढ़ी की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed