फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   32 buses deployed on Ayodhya-Bahraich route after return from Prayagraj

Gonda News: प्रयागराज से वापसी के बाद अयोेध्या-बहराइच रूट पर लगाईं 32 बसें

Wed, 05 Feb 2025 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 05 Feb 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
32 buses deployed on Ayodhya-Bahraich route after return from Prayagraj
गोंडा। प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ से वापसी के बाद अयोध्या-बहराइच रूट पर 32 बसें लगाई गईं हैं। लखनऊ रूट पर भी 25 बसें लगाई गईं हैं। इससे इन रूटों के यात्रियाें को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


मकर संक्रांति से शुरू हुए महाकुंभ स्नान में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए परिवहन निगम ने देवीपाटन क्षेत्र से 200 बसों के साथ ही इटावा, अयोध्या व औरैया से 105 बसें मंगाईं थीं। इन बसों को महाकुंंभ के लिए लगाया गया था। अब यात्रियों की कमी होने पर निगम प्रशासन बसों को वापस मंगवा रहा है। मंगलवार को 41 व बुधवार को प्रयागराज में फंसी 14 बसों की वापसी हुई। इससे जिले के अन्य रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो गया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक कपिलदेव ने बताया कि अब बसों की दिक्कत दूर हो गई है। यात्रियों की सहूलियत के लिए सबसे अधिक 32 बसें अयोध्या-बहराइच रूट पर लगाई गईं हैं। लखनऊ रूट पर 25, कानपुर रूट पर 15 व दिल्ली के लिए 6 बसें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed