फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   कैसरगंज, गोंडा के 2882 बूथों की ईवीएम अब सीआईएसएफ के हवाले

कैसरगंज, गोंडा के 2882 बूथों की ईवीएम अब सीआईएसएफ के हवाले

Tue, 07 May 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
कैसरगंज, गोंडा के 2882 बूथों की ईवीएम अब सीआईएसएफ के हवाले
गोंडा। कैसरगंज संसदीय क्षेत्र व गोंडा संसदीय क्षेत्र के 2882 ईवीएम व वीवीपैट मतदान के बाद अब सीआईएसएफ के हवाले कर दिया गया है। कृषि उत्पादन मण्डी समिति परिसर में बने स्ट्रांगरूम में बूथवार अलग-अलग कक्ष में ईवीएम को डबल लॉक में रखा गया है। सभी कक्ष पर सशस्त्र सीआईएसएफ जवानों की निगहबानी है। दो लोकसभा सीट के 27 उम्मीदवारों के भाग्य को संभालने वाली ईवीएम वीवीपैट की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
विज्ञापन


कृषि उत्पादन मण्डी परिसर में ईवीएम की रखवाली के लिए एक प्लाटून सीआईएसएफ लगाई गई है। लोकसभा चुनाव में वोट डालने के प्रयोग में लाई गई 2882 ईवीएम व वीवीपैट को अलग अलग विधानसभावार बने कक्ष में रखा गया है। हर एक कक्ष के बाहर सीआईएसएफ का एक सशस्त्र जवान मुस्तैद है। ये जवान पाली बदलकर 24 घण्टे कक्ष की निगहबानी कर रहे हैं। रात में पेड़ का एक पत्ता खड़कते ही जवानों की ओर चेतावनी सीटी बजा दी जाती है। ईवीएम की सुरक्षा में सीआईएफ की रिजर्व टीम ने मण्डी परिसर में ही डेरा डाल रखा है। आधुनिक स्वचालित हथियार से लैस सुरक्षा बल के जवान मुस्तैदी से स्थिति पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन


तीसरी आंख की भी है नजर
गोंडा। ईवीएम कक्ष पर तीसरी आंख की भी नजर है। हर कक्ष के सामने क्लोज सर्किट कैमरे लगाये गये हैं। कक्ष के पल पल की स्थिति न सिर्फ कैमरे में कैद हो रही है बल्कि इसकी मानीटरिंग सभी आला अफसरों की ओर से किया जा रहा है। पूरे मतगणना परिसर को 31 कैमरे से लैस किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजिस्ट्रेटों की ईवीएम सुरक्षा में लगी ड्यूटी
गोंडा। कृषि उत्पादन मण्डी समिति में ईवीएम के रखने के लिए बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों के अलावा मजिस्टे्रटों की भी ड्यूटी लगाई गई है। एक एक पाली में अलग अलग मजिस्टे्रट की स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए लगाया गया है। इस बारे में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने बताया कि अलग अलग दिन अलग अलग मजिस्टे्रट की ईवीएम रखे स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed