{"_id":"5bb10569867a5570e9561f54","slug":"31538327913-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय तालाब मेें डूबने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय तालाब मेें डूबने से किशोर की मौत
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तालाब मेें डूबने से किशोर की मौत
गोंडा। गौर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बभनान के वार्ड संख्या पांच चंद्रशेखर आजाद नगर निवासी शाहिद अली का 13 वर्षीय पुत्र इरफान अपने दोस्तों के साथ भटहा सम्मय माता मंदिर के पीछे स्थित तालाब में स्नान कर रहा था।
वहीं बाहर बैठकर एक किशोर इनका वीडियो बना रहा था। अचानक नहाते-नहाते इरफान गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ स्नान कर रहे साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर वे कामयाब नहीं हो पाए।
दोस्तों का कहना था कि वे तालाब में नहाते समय वीडियो शूट करवाना चाह रहा था। एक लड़का बाहर बैठकर वीडियो भी बना रहा था तभी अचानक यह घटना घट गई।
थोडी ही देर में मौत की सूचना पूरे कस्बे में फैल गई और वहां स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जुट गई। इसी बीच इसकी सूचना किसी ने गौर पुलिस को दे दिया।
मौके पर जब तक चौकी प्रभारी पहुंचते परिवार के लोग शव को घर उठा ले गए। बाद में परिवार वालों ने पुलिस से मामले में किसी भी कार्यवाही करने से इनकार कर दिया। चौकी प्रभारी बभनान जेपी पांडेय ने बताया कि जब वह उसके घर पहुंचे तो परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
टूट गया मां-बाप के आंख का तारा
इरफान की मौत ने पूरे परिवार के लोग टूट गए हैं। चार भाइयों में इरफान सबसे बड़ा था। वह पांचवी का छात्र था और होनहार था। इरफान मां-बाप की आंख का तारा था। पिता शाहिद अली कस्बे में सिलाई का काम करते हैं।
मौत की सूचना से पूरा परिवार सदमे मेंहै। मां शहनाज बानो का रो-रो कर हाल बेहाल है। इरफान की मौत की सूचना पर पहले मुहल्ले वालों को विश्वास नहीं हो रहा था, जब खबर की पुष्टी हुई तो सभी की आंखे नम हो गई।