{"_id":"66a54320f368083afc070484","slug":"315-unfit-out-of-491-school-vehicles-gonda-news-c-100-1-gon1002-120980-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 491 स्कूली वाहनों में 315 अनफिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 491 स्कूली वाहनों में 315 अनफिट
Sun, 28 Jul 2024 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 28 Jul 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। स्कूली वाहनों से नौनिहालों को स्कूल भेजना अब सुरक्षित नहीं है। स्कूल प्रबंधन बिना फिटनेस के ही वाहनों से बच्चों को ढो रहे हैं। इससे कभी बड़ा हादसा हो सकता है। आरटीओ ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस भेजकर वाहनों का फिटनेस कराने की हिदायत दी है।
संभागीय प्राविधिक निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि जिले में कुल 491 स्कूली वाहनों का संचालन हो रहा है। इनके से अभी भी 315 स्कूली वाहनों का फिटनेस समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन बच्चों को इन्ही वाहनों से स्कूल ले जा रहे हैं। ऐसे में बड़ा हादसा होने की संभावना है। पीटीओं की चेकिंग में ऐसे कई स्कूली वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। फिर भी सुधार नहीं हो रहा है। बताया कि फिटनेस न कराने वाले स्कूली वाहनों को अब मोटर अधिनियम के तहत सीज किया जाएगा।