{"_id":"594030814f1c1ba50a8b46b6","slug":"31497378945-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
Updated Wed, 14 Jun 2017 03:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव
अमर उजाला ब्यूरो
रुपईडीह गोंडा। बेलवा बाजार के मजरे बरीडीहा में मंगलवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक आम के पेड़ से एक 20 वर्षीय युवक का शव लटकता पाया गया है। गांव वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना कौड़िया क्षेत्र के बेलवा बाजार के मजरे बरीडीहा के रहने वाले हीरालाल का बेटा दुष्यंत कुमार (20) मंगलवार की सुबह अपने घर से खेत को जाने के लिए निकला था। मगर वह देर तक वापस घर नहीं लौटा। बगीचे में आग बीनकर उधर से गुजर रहे गांव के कुछ बच्चों ने जब पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से शव लटकता देखा तो गांव में पहुंचकर लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हीरालाल ने बताया कि बेटे ने फंदे पर लटकर जान क्यों दी, इसको लेकर वह परेशान हैं। मगर कारण का पता नहीं चल पा रहा है। थानाध्यक्ष कौड़िया मनोज कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।