फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   3.09 lakh children will get Gajak and Laddus

Gonda News: 3.09 लाख नौनिहालों को मिलेगा गजक और लड्डू

Tue, 29 Oct 2024 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 29 Oct 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
3.09 lakh children will get Gajak and Laddus
गोंडा। दिपावली के बाद परिषदीय स्कूलों में पढ़ रहे 3.09 लाख विद्यार्थियों को सात नवंबर से हर बृहस्पतिवार को अब एमडीएम के साथ ही गजक और लड्डू मिलेगा। इसके लिए प्रत्येक विद्याथी पर पांच रूपये खर्च होगा। बीएसए अत़ुल तिवारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योजना के तहत स्कूलों में व्यवस्था लागू कराएं।
विज्ञापन

मध्याह्न भोजन प्राधिकरण ने स्कूलों के विद्यार्थियों को पैक्ड यानी डिब्बा बंद गजक, गुड़-मूंगफली व तिल की चिक्की, भुने हुए चने, रामदाना व बाजरे के लड्डू के वितरण का निर्देश दिया हैं। बीएसए ने निर्देश दिया है कि अतिरिक्त पोषाहार के वितरण में सावधानी बरती जाए। खाद्य सामग्री का भंडारण उचित प्रकार से ही हो, निर्धारित मानक के अनुसार खाद्य सामग्री का वितरण हो, मां समूहों व विद्यालय प्रबंधन समिति को नवीन व्यवस्था की जानकारी दी जाए। पांच रुपये प्रति छात्र की दर से विद्यालयों को इस अतिरिक्त पोषाहार के वितरण के लिए धनराशि भी दी गई है। पीएम पोषण योजना के तहत विद्यार्थियों का बेहतर स्वास्थ्य बनाने के लिए उन्हें पोषण की यह अतिरिक्त डोज दी जाएगी। दीपावली की पूर्व संध्या पर उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवा नोहर परसपुर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 6,7,8 के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने मूल्यांकन कर करिश्मा, रितिका और काजल के ग्रुप को प्रथम स्थान घोषित किया। रंगोली प्रतियोगिता बच्चों के कलात्मक गुणों को प्रदर्शित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed