फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   300 daughters are engaged in strengthening women

महिलाओं को सबल बनाने में जुटी हैं 300 बेटियां, मिला सम्मान

Mon, 22 Mar 2021 10:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
300 daughters are engaged in strengthening women
गोंडा। महिलाओं को सशक्त बनाने का बीडा जिले की बेटियों ने ही उठा रखा है। 17 थाना क्षेत्रों के 1214 गांवों में महिलाओं को जागरूक करने के लिए एनसीसी की बेटियां आगे आई हैं। तीन सौ से अधिक बेटियां मुहिम को रफ्तार दे रही हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को जागरूक करके आगे ला रही हैं। नवाबगंज क्षेत्र में तो करीब 45 महिलाएं शराब के कारोबार से जुड़ीं थीं जो अब आजीविका मिशन से स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रहीं। बेटियों को समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

मिशन शक्ति कार्यक्रम से थाना मनकापुर क्षेत्र के एपी इंटर कॉलेज में समारोह आयोजित हुआ। समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने महिलाओं के नेतृत्व पर जोर दिया। शक्ति दूत की भूमिका निभा रहीं बेटियों को सम्मानित किया। उन्होने कहा कि समाज को आगे ले जाने में महिलाओं का अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिशन शक्ति से बड़े स्तर पर बदलाव आ रहे हैं और महिलाएं नया इतिहास रच रहीं हैं। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. राकेश सिंह ने भी बेटियों का उत्साह बढ़ाया। कहा कि बेटियों ने महिला सुरक्षा के माहौल बनाने के लिए बड़े स्तर पर काम किया है।
पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि प्रदेश सरकार की मिशन शक्ति ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही सशक्त बनाने का काम किया गया है। नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालम्बन के लिए कालेज की छात्राओं, एनसीसी महिला कैडेट व क्षेत्र की बालिकाओं को जागरूक करने के साथ ही सजगता के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने व उनके कल्याण के लिये विभिन्न विभागों द्वारा कई तरह की योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।
मिशन शक्ति की शक्ति दूत महिला एनसीसी कैडेट जिनके द्वारा पांच-पांच गांवों में जाकर महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है। स्कूल न जाने वाली बच्चियों के अभिभावकों से बात कर उन्हें पढ़ने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक ने बेटियों को शिक्षित होकर आत्मनिर्भर बनने व सम्मान पाने का मंत्र दिया। साथ ही साथ अभिभावकों को बेटे और बेटियों में कोई भेदभाव न करते हुए सभी को समान श़िक्षा व समान अधिकार देने के लिए प्रेरित किया।

एंटी रोमियो टीम की महिला आरक्षियों, एनसीसी महिला कैडेट्स (शक्ति दूत) व गांव में महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाकर महिलाओं को जागरूक करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed