{"_id":"576d77bd4f1c1ba321b48824","slug":"30-thousand-people-are-in-the-dark-full-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात भर अंधेरे में रही 30 हजार आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात भर अंधेरे में रही 30 हजार आबादी
अमर उजाला/गोंडा
Updated Fri, 24 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
उत्पादन लागत में कमी आई
- फोटो : Getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंझरी उपकेंद्र से निकली 11 केवी महराजगंज फीडर की एचटी लाइन गुरुवार देर रात साढ़े 12 बजे अचानक फाल्ट आने से दग गई। जिससे पूरी रात शहर की प्रमुख बाजारों से लेकर कई मोहल्लों की बिजली 14 घंटे तक गुल रही। विद्युत आपूर्ति ठप होने से करीब 30 हजार आबादी को समस्याओं से जूझना पड़ा। अवर अभियंता एतबार अहमद सिद्दीकी ने बताया कि रात में महराजगंज फीडर की 11 केवी एचटी लाइन फाल्ट से ब्लास्ट कर गई थी, जिसे अब चालू कर दिया गया है।
झंझरी उपकेंद्र से निकले 11 केवी महराजगंज फीडर पर शहर की कई प्रमुख बाजारों के साथ तमाम मोहल्लों का लोड रहता है। जिसकी लाइन गुरुवार देर रात साढ़े 12 बजे अचानक लाइन में आए किसी फाल्ट से दग गई। इससे महराजगंज फीडर से संचालित चौक बाजार, एकता तिराहा, पीपल चौराहा, भरत मिलाप चौराहा, ठठेरीबाजार, मीना कांप्लेक्स, मालवीय नगर, पटेलनगर व इनकैन चौराहे के कुछ एरिया में अंधेरा छा गया। रात में ही बिजली कर्मियों ने दो बार लाइन का ट्रायल लिया, मगर लाइन होल्ड नहीं हुई। जिस पर इसे ब्रेकडाउन में डाल दिया गया।
सुबह होते ही पावर कॉरपोरेशन के कर्मियों ने पूरी लाइन की पेट्रोलिंग कर दगी केबल को नीचे उतारा। लेकिन किन्हीं कारणों से केबल की उपलब्धता न हो पाने के कारण जो लाइन 10 से 11 बजे तक चालू हो जानी चाहिए, उसके लिए उन्हें तीन से चार घंटा और इंतजार करना पड़ा। तब जाकर कहीं 14 घंटे बाद स्टैंडबाई में पड़ी केबल को ओवरहेड खींचकर लाइन चालू की गई।
विज्ञापन
अवर अभियंता एतबार अहमद सिद्दीकी ने बताया कि महराजगंज फीडर की 11 केवी एचटी लाइन गुरुवार देर रात फाल्ट आने से ब्लास्ट कर गई थी। जिसे ठीक करने के लिए 11 केवी की काफी केबल चाहिए थी, लेकिन वह केबल उन्हें नहीं मिल पा रही थी।
इस पर जो केबल उनके पास स्टैंडबाई के तौर पर पड़ी थी, उसे लगाकर शुक्रवार की दोपहर साढ़े तीन बजे पूरे महराजगंज इलाके की बंद पड़ी बिजली चालू कर दी गई है। एक-दो दिन में जैसे ही केबल उन्हें मुहैया हो जाती है, वह पूरी लाइन को बदलकर नया कर देंगे।