फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   290 patients depend on nurses in the wards of the medical college

Gonda News: मेडिकल कॉलेज के वार्डों में नर्सों के भरोसे 290 मरीज

Sun, 18 Aug 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Aug 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
290 patients depend on nurses in the wards of the medical college
गोंडा। कोलकाला में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म व हत्या के विरोध में चल रही रजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल का असर रविवार को भी दिखाई पड़ा। अवकाश के कारण ओपीडी तो बंद थी लेकिन वार्डों में भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने ड्यूटी नहीं की। ऐसे में स्टाफ नर्स ही भर्ती मरीजों का उपचार कर रही हैं।
विज्ञापन

महाराजा देवीबख्श चिकित्सा महाविद्यालय में रविवार को विभिन्न वार्डों में 290 मरीज भर्ती थे। जिनकी देखरेख व उपचार के लिए तीन शिफ्ट में 36 जूनियर व सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन हड़ताल के कारण डॉक्टर वार्डों में ड्यूटी करने नहीं पहुंचे। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि उनके संगठन की ओर से जब तक कोई निर्देश नहीं मिलेगा, वे लोग कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। डॉक्टर सिर्फ इमरजेंसी वार्ड में ही ड्यूटी करेंगे। मरीज के तीमारदार संदीप गुप्ता ने बताया कि वार्ड में कोई डॉक्टर नहीं रहता है। स्टाफ नर्स देखरेख करती हैं। मरीज के गंभीर होने पर ऑन कॉल परामर्शदाताओं को बुलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी ने बताया कि रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर हैं, लेकिन परामर्शदाता व वरिष्ठ परामर्शदाताओं की निगरानी में मरीजों का उपचार हो रहा है। जरूरत पड़ने पर ऑन कॉल डॉक्टर आते हैं तथा दिन में दो बार राउंड होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed