{"_id":"69b59fd8a3eccd6272070f63","slug":"2730-candidates-left-police-sub-inspector-recruitment-exam-gonda-news-c-100-1-gon1001-154187-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 2730 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 2730 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा
Sat, 14 Mar 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sat, 14 Mar 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा शनिवार को जिले के 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। पहले दिन दो पालियों में परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक पाली में 4800 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। पहली पाली में 1372 और दूसरी पाली में 1358 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन तथा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्य प्रवेश द्वार, अभ्यर्थियों की प्रवेश व सत्यापन प्रक्रिया, परीक्षा कक्षों में बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। अधिकारियों ने केंद्रों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता को भी परखा। रविवार को दूसरे दिन भी 14 परीक्षा केंद्रों पर 9600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
स्टेशन व बस अड्डे पर बिताई रात
यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा देने पहुंचे गैर जिले के कई अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले ही मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बाहर से आए कई परीक्षार्थियों ने रात रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर गुजारी। गोरखपुर से आए शनि सिंह ने बताया कि रात करीब दस बजे गोंडा पहुंचे थे। होटल में कमरा लेने गए तो तीन हजार रुपये किराया बताया गया, जिसके बाद वापस रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर रात बितानी पड़ी। वहीं देवरिया के संतोष कुमार ने बस अड्डे पर रात गुजारी। सुबह परीक्षा से पहले गांधी पार्क में बड़ी संख्या में परीक्षार्थी आराम करते नजर आए।