{"_id":"69d7e0ec45b86f98020b842e","slug":"27-year-old-possession-razed-to-the-ground-in-a-few-hours-gonda-news-c-100-1-slko1026-155942-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 27 साल पुराना कब्जा चंद घंटों में जमींदोज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 27 साल पुराना कब्जा चंद घंटों में जमींदोज
Thu, 09 Apr 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
बुलडोजर से जमींदोज हुआ अवैध कब्जा।
मोतीगंज। खोरहंसा सराय जरगर में ग्राम समाज की जमीन से मदरसा, दुकान और मकान ध्वस्त किए जाने के मामले में बेदखली आदेश के बावजूद चार माह तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 27 साल पुराने से इस अवैध कब्जे को ढहाने के लिए जनवरी 2026 में राजस्व टीम गठित की गई थी।
सराय जरगर निवासी आवेश अहमद की शिकायत पर पूरे मामले की रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय भेजी गई थी। जांच में संबंधित गाटा संख्या की भूमि को परती खाते की सरकारी जमीन पाया गया था। तहसीलदार न्यायिक द्वारा बेदखली का आदेश जारी होने के बाद अवैध निर्माण ढहाने को जनवरी में राजस्व टीम के गठन बाद भी कार्रवाई करने में चार माह का समय लग गया। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर स्थित इस जमीन का मामला वर्ष 1999 से न्यायालय में चल रहा था। तब लेखपाल ने तहसीलदार न्यायालय में वाद दाखिल किया था। लंबी सुनवाई के बाद बेदखली का आदेश पारित हुआ। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 12 हजार वर्ग फीट जमीन से अवैध कब्जा हटवाया।
पालिका से मंगवाई गई जेसीबी
-अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पहले चल रही जेसीबी में दिक्कत आ गई। इसके बाद गोंडा नगर पालिका परिषद से जेसीबी मंगवाई गई। कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की समस्या न हो, इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे। दो सीओ के साथ ही छह थानों की पुलिस को मौके पर लगाया गया था।