{"_id":"6671d6868d6a7d59f2085f34","slug":"27-posts-and-31-shelters-will-be-built-for-flood-protection-gonda-news-c-100-1-gon1003-118774-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बाढ़ से बचाव के लिए 27 चौकियां और 31 शरणालय बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बाढ़ से बचाव के लिए 27 चौकियां और 31 शरणालय बनेंगे
Wed, 19 Jun 2024 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 19 Jun 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जिले में बाढ़ से बचाव के लिए 27 चौकियां और 31 शरणालय बनेंगे। इसके साथ ही कंट्रोल रूम, दवा व पानी से लेकर सभी समुचित इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से संबंधित विभागों के साथ समन्वय बैठक की गई। इस दौरान सभी तैयारियां समय से पूरी करने के लिए दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को डीएम नेहा शर्मा की अध्यक्षता में एडीएम चंद्रशेखर ने पीडब्ल्यूडी, बेसिक शिक्षा, पंचायतीराज, सिंचाई विभाग और स्वास्थ्य समेत अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों के स्कूलों में सभी जरूरी तैयारियां कर ली जाएं। अधिकारियों से कहा कि बारिश से पहले मौके पर भ्रमण कर लें। साथ ही कार्ययोजना के अनुसार दवा, पानी, फसल बीमा, मोबाइल ट्रांसफार्मर और कंट्रोल रूम समेत व्यवस्थाएं दुरूस्त कर ली जाएं।
अधिकारियों ने बताया कि बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र करनैलगंज, तरबगंज और सदर तहसील क्षेत्र पर विशेष ध्यान रखते हुए कार्ययोजना तैयार की गई है। इन तहसीलों के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल, तटबंधों के अलावा पेयजल समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। आपदा विशेषज्ञ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 27 बाढ़ चौकी के अलावा 31 बाढ़ शरणालय बनाए जाएंगे। जहां प्रभावितों को रहने व भोजन समेत शुद्ध पेयजल के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि पूर्व में बाढ़ प्रभावित इलाकों में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रमण कर चुके हैं। ऐसे में इस बार के संभावित दौरे को लेकर तैयारियां पूरी करने को कहा गया है। डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि नाले और नालियों की साफ-सफाई के साथ ही दवाओं का छिड़काव समेत जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। वहीं, चबूतरों के उच्चीकरण के साथ ही खराब हैंडपंप के रिबोर कराने समेत अन्य निर्देश जारी किए गए हैं। जल्द ही बाढ़ प्रभावित इलाकों का भ्रमण किया जाएगा।