फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   27 candidates' fate closed in ballo

27 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में बंद

Mon, 03 Feb 2020 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
27 candidates' fate closed in ballo
गोंडा में नबाबगंज के बहदुरा में ग्राम पंचायत चुनाव में मतदान करने को लेकर लगी लाइन। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले की पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान के रिक्त पदों के लिए सोमवार को मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच हुए। पांचों पंचायतों के 17 बूथों पर मतदान हुआ। छिटपुट कहासुनी के साथ ही शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुए और मतदान के बाद पांचों प्रधान पदों के लिए 11 व 8 सदस्य पद के लिए 16 कुल 27 प्रत्याशियों की किस्मत मतपेटिका में कैद हो गई है। अब पांच फरवरी को मतगणना के साथ ही पांचों प्रधान व आठों सदस्य चुने जाएंगे।
विज्ञापन

सोमवार को जिले के पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए मतदान सुबह आठ बजे से शुरू हुआ। उपचुनाव में प्रधान पद के लिए घमासान रहा, नवाबगंज के बहादुरा में मतदान के दौरान मतदाता सूची में हेराफरी के आरोप को लेकर हंगामा हुआ। सेक्टर मजिस्ट्रेट ने समस्या सुना और निदान का भरोसा देकर मामले को शांत कराया। प्रधान पदों में इंटियाथोक के सिंघवापुर में दो प्रत्याशी, कटरा बाजार के मथुरा चौबे में तीन, करनैलगंज के गुमदहा में दो, वजीरगंज के नौबस्ता में दो और नवाबगंज के बहादुरा में दो प्रत्याशी मैदान में थे। मतदान के बाद इनके किस्मत का फैसला अब मतगणना से होगा। नवाबगंज के ही बहादुरा गांव में 8 ग्राम पंचायत सदस्य के पद के लिए मतदान हुए, जिसमें 16 प्रत्याशी मैदान में रहे। शाम पांज बजे तक करीब 60 फीसदी मतदान हुए और छह हजार से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। मतदान के दौरान पांचों गांवों में चारो तहसील के एसडीएम व सीओ बराबर नजर बनाए रखे। बहादुरा में बवाल की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक महेंद्र कुमार ने पहुंच कर सतर्कता बरती। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण ढंग से हुए हैं। पांच फरवरी को मतगणना होगी।
विज्ञापन

मतदान के दौरान घरों से निकले वोटर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे
बाबागंज (गोंडा)। विकास खंड इटियाथोक के ग्राम पंचायत सिंघवापुर का प्रधान पद के लिए हुआ उप चुनाव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्ति ढंग से संपन्न हो गया। यहां पर कुल 1200 मतदाताओं में से मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान रहे नंद प्रसाद के निधन से प्रधान पद खाली चल रहा था। इसमें मृतक की पत्नी सीतापति व ओमप्रकाश गुप्ता चुनाव लड़ रहे हैं। यहां पर दो बूथ बनाए गए थे। क्षेत्राधिकारी मनकापुर व एसडीएम सदर ने भी बूथों का जायजा लिया। सुरक्षा में थानाध्यक्ष धानेपुर संतोष कुमार तिवारी, थानाध्यक्ष मोतीगंज के साथ मौजूद रहे। कटरा बाजार के ग्रामसभा मथुरा चौबे में 2018 में ग्रामसभा में हुए आवासीय अनियमितता के मामले में दोषी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान को हटा दिया था। उपचुनाव में तीन प्रत्याशी इदरीश पुत्र रियासत, राजकुमार पुत्र चंद्रिका सिंह, निशा सिंह पत्नी जय सिंह मैदान में रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट डॉ आलोक सिंह ने बताया कि कुल 1364 मत में 772 मत पड़े बूथ संख्या 122 पर कुल 609 में 348 व बूथ संख्या 123 पर 755 में 424 मत पड़े। करनैलगंज की ग्राम पंचायत गुमदहा में प्रधान पद के लिए सोमवार को चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें 66.62 प्रतिशत मतदान हुआ। उप जिलाधिकारी ज्ञान चंद गुप्ता ने बताया कि कुल मत 1567 जिसमे 1044 मत पड़े। चुनाव के दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए थे। जिसमें सीओ करनैलगंज कृपाशंकर कनौजिया, कोतवाल केके राणा, एसएसआई राकेश कुमार सिंह, कोतवाल परसपुर, कोतवाल अपराध देहात कोतवाली भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। वहीं पुलिस अधीक्षक आरके नैय्यर व अपर पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

वजीरगंज की ग्राम पंचायत नौबस्ता में ग्राम प्रधान पद के लिए हुए उप चुनाव में लगभग 66.3 प्रतिशत मतदान हुआ। सामान्य महिला के लिए आरक्षित इस पद पर आनंदिता रजत, लीलावती, संतोष कुमारी व सरोजनी प्रत्याशी हैं। कुल 2502 मतदाताओं के मतदान के लिए चार बूथ बनाए गये थे। यहां पर कुल 1659 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed