{"_id":"793dd5e85f3cc235d1dffc4fa1cb58e2","slug":"27-000-students-gave-regional-talent-search-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"27000 छात्र-छात्राओं ने दी मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
27000 छात्र-छात्राओं ने दी मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jan 2016 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवीपाटन मंडल के 42 केंद्रों पर रविवार को मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा हुई। सीनियर, मिडिल जूनियर वर्गों में परीक्षा में 27000 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
रविवार को हर साल की तरह देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती में 42 केंद्राें पर मंडलीय प्रतिभा खोज परीक्षा हुई, जिसमें 27000 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया।
रघुकुल विद्यापीठ में हुई परीक्षा का रघुकुल विद्यापीठ के निदेशक महेंद्र सिंह, विशाल सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह, विवेक श्रीवास्तव, निधि कालरा, डॉ. अनिल श्रीवास्तव की टीम ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
परीक्षा के संयोजक डॉ. राकेश्वर सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले परीक्षार्थियों की जिला व तहसील स्तरीय मेरिट बनेगी, जिसमें प्रथम स्थान लाने वाले परीक्षार्थी को मोटरसाइकिल या स्कूटी, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी को 21000 रुपये व तीसरा स्थान पाने वाले परीक्षार्थी को 16000 रुपये देकर पुरस्कृत किया जाएगा।
यह पुरस्कार वितरण इस बार सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पैतृक गांव विश्नोहपुर में आठ जनवरी को होगा।