फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2.61 lakh names will be deleted from the Panchayat election list

Gonda News: पंचायत चुनाव की सूची से कटेंगे 2.61 लाख नाम

Tue, 16 Dec 2025 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
2.61 lakh names will be deleted from the Panchayat election list
गोंडा। जिले में इस बार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 27.56 लाख मतदाता अपने पसंद के प्रत्याशी का चुनाव करेंगे। मतदाताओं में सवा छह फीसदी की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही सूची से 2.61 लाख वोटरों के नाम भी कटेंगे। पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव कार्यालय की ओर से जरूरी तैयारी की जा रही है। 23 दिसंबर को मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन होगा।
विज्ञापन

--पिछली बार अप्रैल 2021 में पंचायत चुनाव कराया गया था। तब 25.94 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। ऐसे में अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से चिहिंत किए डुप्लीकेट वोटर हटाए गए हैं। इसके साथ ही 4.23 लाख मतदाता सूची में जोड़े गए। 45 हजार से अधिक नाम में संशोधन किया गया। 2.61 लाख मतदाता हटाए जा चुके हैं। इस तरह से कुल 1.62 लाख मतदाता सूची में बढ़े हैं। जोकि कुल मतदाताओं का लगभग 6.25 प्रतिशत है। ये मतदाता पहली बार किसी भी पंचायत चुनाव में अपने पसंद के प्रत्याशी का चुनाव कर पाएंगे। पिछले पांच वर्षों में मताधिकार हासिल किया है। जबकि बड़े पैमाने पर वोटरों की मृत्यु, दूसरे जगह चले जाने व अन्य कारणों से सूची से बाहर हुए हैं। इस बार उनका नाम मतदाता सूची में नहीं होगा। एडीएम आलोक कुमार ने बताया कि अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशन के लिए सभी जरूरी तैयारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कटरा बाजार और हलधरमऊ में बढ़े सबसे अधिक वोटर
--जिले के ब्लॉकों में कटरा बाजार में सबसे अधिक 11.77, हलधरमऊ में 10.73 मतदाताओं की वृद्धि हुई है। बेलसर में 9.55, परसपुर व वजीरगंज में 7.73, करनैलगंज में 7.56, नवाबगंज में 7.27, तरबगंज में 7.11, बभनजोत में 6.08, छपिया में 4.50, मुजेहना में 4.36, रुपईडीह में 3.77, पडरीकृपाल में 3.51 फीसदी मतदाताओं की वृद्धि हुई है। इसके साथ ही इटियाथोक में 1.86 और झंझरी में सबसे कम 1.81 वोटर बढ़े हैं। इस तरह से जिले में औसतन सवा छह फीसदी मतदाताओं में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्र मतदाताओं को एक बार फिर मिलेगा मौका..

--सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नारायण ने बताया कि पात्र मतदाताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है। आगामी 23 दिसंबर को अनंतिम सूची न होने पर एक बार फिर नाम जोड़ने, संशोधन करने व हटाने के लिए दावे व आपत्तियां ली जाएगी। 24 दिसंबर से कोई भी वोटर की ओर से दावे व आपत्तियां ली जा सकेगी। छह फरवरी को फाइनल सूची का प्रकाशन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed