{"_id":"69c02c3e6ade0cb48f0d67ee","slug":"2541-lakh-rupees-were-given-as-marriage-assistance-to-21-daughters-gonda-news-c-100-1-slko1028-154694-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 21 बेटियों को शादी के लिए 25.41 लाख की सहायता दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 21 बेटियों को शादी के लिए 25.41 लाख की सहायता दी
Sun, 22 Mar 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर में कुंवर जयवर्धन सिंह के साथ कन्याएं। स्रोत: सोशल मीडिया
मनकापुर। पूर्व मंत्री आनंद सिंह के निधन के बाद शांतिभोज करने के बजाय गरीब कन्याओं की शादी में सहयोग करने का संकल्प शनिवार को धरातल पर उतर आया। गोंडा सांसद एवं विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के पुत्र कुंवर जयवर्धन सिंह ने 21 कन्याओं के विवाह के लिए 25 लाख 41 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। मनकापुर कोट स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थी परिवारों को चेक वितरित किए गए।
छह जुलाई 2025 को आनंद सिंह के निधन के बाद त्रयोदशाह संस्कार पर उनके बेटे कीर्तिवर्धन सिंह ने संकल्प लिया था कि शांतिभोज के बजाय जरूरतमंद बेटियों के विवाह में सहयोग किया जाएगा। इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र कुंवर जयवर्धन सिंह ने प्रथम चरण में 21 कन्याओं को प्रति कन्या 1.21 लाख रुपये के हिसाब से कुल 25.41 लाख रुपये की सहायता दी।
कुंवर जयवर्धन सिंह ने कहा कि उनके बाबा का जीवन जनसेवा को समर्पित था और परिवार आगे भी जरूरतमंदों की मदद करता रहेगा। उन्होंने सभी कन्याओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विवाह के अवसर पर भी राजपरिवार की ओर से प्रतिनिधि उपहार लेकर पहुंचेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री के क्षेत्रीय प्रतिनिधि यूपी सिंह, कोट प्रबंधक हरीश पांडेय, नगर पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश सोनी, ब्लॉक प्रमुख जगदेव चौधरी, केके सिंह, रामसजन पांडेय, राम बहादुर तिवारी, राजेश सिंह, कमलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।