{"_id":"1455fb0192167f99995ac56dfcaeddd9","slug":"250-schools-lockout-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"250 स्कूलों में तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
250 स्कूलों में तालाबंदी
गोंडा/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश से आहत शिक्षामित्रों को कोई माकूल जवाब व आश्वासन न मिलने पर दूसरे दिन मंगलवार को शिक्षामित्रों ने करीब 250 स्कूलों में तालाबंदी कराकर प्रदर्शन किया। यहां तक कि उन्होंने जूनियर के स्कूल में भी तालाबंदी कराकर बच्चों को घर जाने को कहा। शिक्षामित्रों का आक्रोश थम नहीं रहा है। इसके अलावा प्रत्येक बीआरसी पर बैठक कर शिक्षामित्रों ने आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई है।
झंझरी व पंडरीकृपाल ब्लॉक में शिक्षामित्र पवन कुमार दूबे के नेतृत्व में चार दर्जन शिक्षामित्रों ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में पहुंच कर तालाबंदी करवा दी। इन शिक्षामित्रों ने क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय इमिलिया रूपी, बेलावां, रमवापुर, मूड़ाडीहा, पिपरा भिटौरा, नौबरा, मुरावनपुरवा, लखई पुरवा, टिकरिया व सोनवरसा प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय में पहुंचकर नारेबाजी की।
कपिसा में एक प्रशिक्षु शिक्षक के विरोध करने पर उनसे कहासुनी भी हुई। प्रदर्शन के दौरान रामधन, सतगुर, राम लोचन, अवधेश सिंह, राजेश सिंह, रामकुमार, राम विनायक आदि शिक्षामित्र उपस्थित रहे। इसके अलावा जिन विद्यालयों में शिक्षामित्र ही अकेले अध्यापक थे, उनमें भी तालाबंदी रही।
विज्ञापन
शिक्षामित्र न ही विद्यालय गए और न ही वहां का ताला खुला। बेसिक शिक्षा विभाग ने अभी शिक्षामित्रों के स्थान पर स्कूल संचालन का जिम्मा भी किसी को नहीं दिया है। ऐसे में जिले में करीब 250 स्कूलों में तालाबंदी रही।