{"_id":"6a5fbce47cf78630850ecb5c","slug":"25-eligible-families-in-every-village-will-receive-the-benefits-of-the-schemes-gonda-news-c-100-1-gon1003-162709-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: हर गांव के 25 पात्र परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: हर गांव के 25 पात्र परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
Wed, 22 Jul 2026 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
गोंडा। जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत में 25-25 गरीब पात्र परिवारों को चिह्नित कर उन्हें केंद्र और राज्य सरकार की सभी प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसके लिए विभागवार सत्यापन और पात्रता निर्धारण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
फरवरी 2025 में कराए गए सर्वे के आधार पर जिले की 1,192 ग्राम पंचायतों में कुल 25,742 अत्यंत गरीब परिवार चिह्नित किए गए हैं। इन परिवारों को अंत्योदय राशन कार्ड, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागवार कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के अनुसार अब तक 8,536 परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा चुका है। दिव्यांग पेंशन, निराश्रित महिला (विधवा) पेंशन, छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के स्कूल से बाहर बच्चों का नामांकन, व्यक्तिगत शौचालय और स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने जैसे कार्यों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।
अब शेष परिवारों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत (जन आरोग्य योजना), अंत्योदय राशन कार्ड, किसान सम्मान निधि, वृद्धावस्था पेंशन, श्रम कार्ड, उज्ज्वला योजना, हर घर नल से जल, विद्युत संयोजन, बाल सेवा योजना तथा एमकेएसवाई सहित अन्य योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी एनके सिंह ने बताया कि अब तक करीब 33 प्रतिशत परिवारों को सभी पात्र योजनाओं का लाभ मिल चुका है, जबकि शेष 67 प्रतिशत परिवारों को भी जल्द योजनाओं से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
14,386 पात्र परिवारों को मिलेगा आवास
सर्वे में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजनाओं के लिए 21,263 परिवार चिह्नित किए गए थे। विभागीय सत्यापन में 5,981 परिवार पहले से लाभान्वित मिले, जबकि 607 परिवार अपात्र पाए गए। इसके बाद 14,675 परिवार पात्र पाए गए, जिनमें से 289 परिवारों को आवास स्वीकृत किया जा चुका है। शेष 14,386 पात्र परिवारों को चरणबद्ध तरीके से आवास उपलब्ध कराया जाएगा।
करीब तीन हजार युवाओं को मिलेगा कौशल प्रशिक्षण
आईटीआई के प्रधानाचार्य राम सिंह ने बताया कि अभियान के तहत पात्र परिवारों के युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार से जोड़ा जाएगा। सर्वे में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के 40,046 युवाओं की पहचान की गई है। इनमें से 2,989 पात्र युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार मेलों के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराने की तैयारी की जा रही है।
-जीरो पॉवर्टी अभियान के तहत सभी पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। पंचायत स्तर पर पात्र परिवारों को आवास, पेंशन, कौशल विकास सहित अन्य योजनाओं से जोड़कर उन्हें गरीबी से बाहर लाने का प्रयास किया जाएगा।
— दयानंद प्रसाद, मुख्य विकास अधिकारी