फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   24 medical teams ready to deal with flood

Gonda News: बाढ़ से निपटने के लिए 24 मेडिकल टीमें तैयार

Mon, 10 Jul 2023 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 10 Jul 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
24 medical teams ready to deal with flood
गोंडा के कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक करतीं डीएम। - संवाद
गोंडा। जिले में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में विभागीय समीक्षा के दौरान किए। उन्हाेंने पिछड़े वर्ग के जाति प्रमाण पत्र सबंधी मामलों की सुनवाई के बाद प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम की समीक्षा किया। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ से निपटने की तैयारी की जानकारी किया और निर्देश दिया।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि बाढ़ को देखते हुए 27 बाढ़ चौकी और शरणालय का चिन्हीकरण किया गया है। बाढ़ राहत सामग्री किट का टेंडर कर लिया गया है। बाढ़ क्षेत्र में आवागमन के लिए स्थानीय स्तर पर 334 नाव व पंचायती राज विभाग से 86 नाव का क्रय करने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन

बाढ़ से निपटने के लिए प्रभावित होने की संभावना वाले पंचायतों के ग्राम प्रधान के साथ बैठक कर कर रणनीति तैयार की जा चुकी है। पशुओं के चारा का टेंडर किया गया। पूर्व चेतावनी की मौसम विभाग से प्राप्त सूचना को सोशल मीडिया ग्रुप व अन्य संसाधन के माध्यम से जनमानस में पहुंचाया जा रहा है। सामाजिक संगठन व अन्य संगठन के साथ समन्वयक स्थापित किया गया है। 24 मेडिकल टीम का लगाई गईं हैं। पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि गोताखोर का चिन्हीकरण किया गया है जिनसे जरूरत पड़ने पर सहयोग लिया जा सके। प्रत्येक ग्राम में पांच- पांच वाॅलंटियर बनाए गए हैं और उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम काे नियमित निगरानी करने और विभागों से समन्वय स्थापित कर सर्तकता बरतने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed