फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   237 students received 10 CGPA numbers

237 मेधावियों को मिले 10 सीजीपीए नंबर

Sat, 03 Jun 2017 10:33 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sat, 03 Jun 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में इस बार जिले के 99.99 छत्रों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। परीक्षा में शामिल 1861 छात्र छात्राओं में से 1860 मेधावियों ने सफलता हासिल की है। 237 छात्र छात्राओं को 10 सीजीपीए अंक मिले हैं। शनिवार को परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्र छात्राओं ने जमकर जश्र मनाया और एक दूसरे को बधाई दी।    
विज्ञापन

   
सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में इस वर्ष केंद्रीय विद्यालय, फातिमा स्कूल, सेंट जेवियर्स, रघुकुल विद्यापीठ, महर्षि विद्या मंदिर, रवि चिल्ड्रेन स्कूल, एम्स इंटरनेशनल, नारायना पब्लिक स्कूल व मनकापुर के जवाहर नवोदय विद्यालय, सेंट माइकल स्कूल, महर्षि स्कूल व केंद्रीय विद्यालय समेत 12 स्कूलों के कुल 1861 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन


परीक्षा के बाद छात्र बेसब्री से परिणाम का इंतजार कर रहे थे। शनिवार की सुबह से ही साइबर कैफे पर छात्र व उनके अभिभावक परीक्षा परिणाम जानने के जुटे हुए थे। दोपहर बाद जैसे ही नतीजों की घोषण हुई उल्लास व प्रसन्नता से हर कोई झूम उठा।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में शामिल 1861 परीक्षार्थियों मे से एक परीक्षार्थी को छोड़कर अन्य 1860 छात्र छात्राओं ने अपनी सफलता का परचम लहरा दिया। परिणाम देखते ही छात्र छात्राओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस वर्ष हाईस्कूल के छात्र छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा है। हर 10 में से एक छात्र ने 10 सीजीपीए अंक हासिल किया है। इन परिणामों में 237 छात्र छात्राओं को 10 सीजीपीए अंक मिले हैं। 

फातिमा स्कूल की छात्रा ऐश्वर्या द्विवेदी ने सीबीएसई की हाईस्कूल की परीक्षा में 10 सीजीपीए अंक लाकर अपने माता पिता को गौरान्वित किया है। ऐश्वर्या के पिता मेहनौन विधासभा क्षेत्र से भाजपा विधायक है और माता पूनम द्विवेदी गृहणी है।


ऐश्वर्या का पंसदीदा विषय जीव विज्ञान व रसायन विज्ञान है। वह आगे चलकर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहती हैं। ऐश्वर्या अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता पूनम को देती हैं। ऐश्वर्या का कहना है कि रात में जब वह उठकर पढ़ाई करती थी तो मम्मी भी उसके साथ ही जागते हुए बैठी रहती थी।    
   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed