फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   23 people including Kotdar, former head sued

अनियमितता पर कोटेदार, प्रधान सहित 23 लोगों पर मुकदमा

Mon, 01 Feb 2021 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:35 PM IST
विज्ञापन
23 people including Kotdar, former head sued
गोंडा। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता के आरोप में कोटेदारों, पूर्व प्रधानों सहित 23 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस अधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ की संस्तुति पर जिलाधिकारी के आदेश पर विकासखंड छपिया व बभनजोत के उचित दर विक्रेताओं पर कड़ी कार्रवाई की गई है। पूर्ति निरीक्षक मनकापुर चंदन कुमार की तहरीर पर थाना छपिया व खोड़ारे में लगभग 23 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक मनकापुर चंदन कुमार ने बताया कि पूर्व में विकासखंड छपिया व बभनजोत विकासखंड के उचित दर विक्रेताओं के विरुद्ध सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनियमितता को लेकर तमाम शिकायतें हुई थीं।
विज्ञापन

इसकी जांच पुलिस अधीक्षक खाद्य प्रकोष्ठ ने की थी। जांच में उचित दर विक्रेताओं व सही प्रमाण पत्र देकर गलत कार्यों में सहयोग देकर आर्थिक लाभ पहुंचाने वाले ग्राम प्रधान व अन्य शामिल पाए गए। इन सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई का निर्देश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही के आदेश पर थाना छपिया में उचित दर विक्रेता चंद्रप्रकाश ग्राम मधईपुर सहित चार लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसी तरह उचित दर विक्रेता सरस्वती देवी पत्नी वेद प्रकाश ग्राम सिंगार घाट थाना छपिया सहित चार लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। इन पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली व मिट्टी तेल वितरण में अनियमितता का खुलासा हुआ था।

विकासखंड बभनजोत के ग्राम पंचायत बकवा दरगाह के उचित दर विक्रेता शाह अली व समीउल्लाह सहित चार के खिलाफ, पडरी जिगरिया के उचित दर विक्रेता अशोक कुमार सहित पांच तथा घारी घाट के उचित दर विक्रेता रामतेज व प्रधान डॉ उर्मिला सहित 6 लोगों के विरुद्ध अनियमितता सहित सही प्रमाण पत्र देकर गलत कार्यों में सहयोग करके उन्हें आर्थिक लाभ पहुंचाए जाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस तरह छपिया थाने में 8 लोगों के विरुद्ध व थाना खोड़ारे में 15 लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed