फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   23 crore will develop the District Panchayat

23 करोड़ से होंगे जिला पंचायत के विकास कार्य

Fri, 15 Jan 2016 11:04 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 15 Jan 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
23 crore will develop the District Panchayat
शपथ ग्रहण के बाद बीते दिन नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामवती की अध्यक्षता में सदस्यों के साथ जिला पंचायत सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। अपर मुख्य अधिकारी रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि सदन की प्रथम बैठक में विकास के मापदंड निर्धारित किए जाएंगे। सदस्यों के साथ चर्चा के बाद वर्ष 2015-16 में 26 करोड़ 56 लाख 86 हजार 415 रुपये की आय के सापेक्ष 23 करोड़ 14 लाख 55 हजार 290 रुपये के खर्च का प्रस्ताव रखा गया।
विज्ञापन


व्यय के बाद तीन करोड़ 42 लाख 31 हजार 125 रुपये शेष का अनुमान है। अपर मुख्य अधिकारी ने सदस्यों को अवगत कराया कि वर्ष 2014-15 में 55 करोड़ 73 लाख 13 हजार 598 रुपये बजट निर्धारित किया गया था जिसके सापेक्ष 50 करोड़ 42 लाख 53 हजार रुपये व्यय किए गए।
विज्ञापन


बैठक में सभी विभागों के प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जंतु उद्यान व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. एसपी यादव व तुलसीपुर विधायक मशहूद खां ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि शासन स्तर से संचालित योजनाओं का बजट उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में कई विभागों के अधिकारियों के गायब रहने पर सदस्यों ने आपत्ति जताई। प्रभारी सीडीओ ने उन्हें समझाकर शांत कराया। बैठक में पारसनाथ पटेल, सपा प्रदेश सचिव अली अकबर, राकेश यादव, साधूराम, शफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed