फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   229 purchase centers will be set up in the division for purchasing paddy

Gonda News: धान खरीद के लिए मंडल में बनेंगे 229 क्रय केंद्र

Sat, 30 Aug 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 30 Aug 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
229 purchase centers will be set up in the division for purchasing paddy
गोंडा। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के लिए मंडल में धान खरीद की तैयारी शुरू हो गई है। देवीपाटन मंडल में 229 क्रय केंद्रों के माध्यम से धान खरीदने की तैयारी है।
विज्ञापन

संभागीय खाद्य नियंत्रक चंद्रभान यादव ने चारों जिलों के जिला खाद्य विपणन अधिकारियों को पत्र लिखकर नए क्रय केंद्र बनाने का लक्ष्य दिया है। गोंडा में 83, बलरामपुर में 21, बहराइच में 99 व श्रावस्ती में 26 क्रय केंद्रों के माध्यम से धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। जरूरत के अनुसार क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। खाद्य नियंत्रक ने कहा कि सभी डिप्टी आरएमओ अपने जिलाधिकारियों को क्रय केंद्र के लक्ष्य का प्रस्ताव भेजकर स्वीकृति प्राप्त कर लें। किसानों को धान विक्रय करने में कोई समस्या न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। क्रय केंद्र पर धान की बिक्री करने के एक सप्ताह के भीतर किसानों के खाते में पूरी धनराशि भेजने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही, किसानों की मांग पर क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed