फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   22 btc teachers will be terminate

22 बीटीसी शिक्षकों की समाप्त होगी सेवा

Fri, 03 Jul 2015 11:34 PM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 03 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग अब अभ्यर्थियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारियों में है। सभी संबंधित अभ्यर्थियों को बेसिक शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी कर दिया है। एक सप्ताह में बीएसए ने अभ्यर्थियों की सेवा समाप्त कर केस दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बीएसए जय सिंह के मुताबिक जिले में शासन के निर्देश पर बीटीसी व विशिष्ट बीटीसी शिक्षकों का चयन किया गया था। चयन प्रक्रिया के बाद वेतन भुगतान के लिए अभ्यर्थियों के अभिलेखों का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान कई अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक, नाम व अभिलेखों में गड़बड़ी पाई गई। गड़बड़ी वाले सभी अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया गया। नोटिस के बाद अभ्यर्थियों के अनुरोध पर दोबारा सत्यापन कराया गया। दोबारा सत्यापन के दौरान 22 अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक, नाम व अभिलेखों में गड़बड़ी पाई गई है। छह अभ्यर्थियों के नाम एक समान पाए गए हैं। आठ अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक आवंटित ही नहीं हुए हैं। अनुक्रमांक में भिन्नता पाई गई है। आठ अभ्यर्थियों के अभिलेखों में भी गड़बड़ी पाई गई है। बीएसए ने गड़बड़ी वाले सभी अभ्यर्थियों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed