{"_id":"5b1c08084f1c1bb26e8b71c4","slug":"21528563720-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डस्टबिन में कूड़ा डालते समय विस्फोट,एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डस्टबिन में कूड़ा डालते समय विस्फोट,एक घायल
Updated Sat, 09 Jun 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डस्टबिन में कूड़ा डालते समय विस्फोट, एक घायल
गोंडा। थाना क्षेत्र के संचरही मोहल्ले में हट्ठीमाता मंदिर के समीप नगर पालिका परिषद की तरफ से लगाए गए प्लास्टिक की डस्टबिन में शनिवार सुबह कूड़ा डालते समय अचानक विस्फोट हो गया।
इस हादसे में कूड़ा डालने गया एक व्यक्ति गंभीर रुप से जख्मी हो गया। विस्फोट की आवाज से मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
नवाबगंज के संचरही मोहल्ले में स्थित हट्ठीमाता मंदिर के समीप नगर पालिका प्रशासन ने प्लास्टिक का डस्टबिन लगा रखा है। शनिवार की सुबह करीब आठ बजे मोहल्ले के रहने वाले निजामुद्दीन अपने घर का कूड़ा लेकर पालिका के डस्टबिन में डालने के लिए गए थे।
विज्ञापन
निजामुद्दीन के मुताबिक वह जब डस्टबिन तक पहुंचे तो पालिका का कर्मचारी डिब्बे का कूड़ा लेकर जा चुका था। डस्टबिन पूरी तरह से खाली थी।
निजामुद्दीन ने बताया कि जैसे ही उन्होंने अपने घर का कूड़ा डस्टबिन में डाला कि अचानक डस्टबिन में जोरदार धमाके के साथ विस्फोट हो गया। इस धमाके से डस्टबिन के चीथड़े उड़ गए और चारों तरफ धुंआ फैल गया।
विस्फोट की चपेट में आने से निजामुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं धमाके की आवाज सुनकर जब मोहल्ले के लोग बाहर की तरफ दौड़े तो वहां निजामुद्दीन घायल पड़े हुए थे।
मोहल्ले वालों ने घायल निजामु्द्दीन को फौरन अस्पताल पहुंचाया। वहीं मंदिर के बगल रखी गई डस्टबिन में विस्फोट की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए।
आनन फानन में कस्बा चौकी इंचार्ज विपिन सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। विपिन सिंह ने बताया कि मौके से कूड़े के डिब्बे के उड़े हुए चिथड़े व जली हुई सुतली बरामद हुई है। इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
दस मिनट तक छाया रहा गुबार
कस्बे के संचरही मोहल्ले में शनिवार की सुबह जब लोग अपने घरों दैनिक कार्यों में लगे हुए थे तभी एक जोरदार धमाके ने मोहल्ले वालों को दहशत से भर दिया। धमाके की आवाज सुनकर जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तो उन्हें चारों तरफ धुंए का गुबार ही नजर आया।
धुंए के गुबार को देखकर करीब 10 मिनट तक वहां अफरातफरी मची रही। गुबार छंटा तो लोगों ने देखा कि मोहल्ले के रहने वाले निजामुद्दीन जमीन पर पड़े कराह रहे हैं। इसके बाद लोग दौड़े और घायल निजामुद्दीन को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
इनसेट
विस्फोट से पुलिस सतर्क, पीएसी तैनात
संचरही मोहल्ले में स्थित हट्ठीमाता मंदिर के बगल वाली गली में लगे डस्टबिन में विस्फोट ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। विस्फोट वाले स्थान से पुलिस ने डस्टबिन के टुकड़ों के अलावा जली हुई सुतली भी बरामद की है। फिलहाल पुलिस इन सभी पहलुओं की जांच कर रही है। कस्बे में एक प्लाटून पीएसी तैनात कर दी गई है।
फोटो-9,10