फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   साफ दी घोटाले की तस्वीर,फिर भी मताहतों को बचाने में जुटे रहे डीएम

साफ दी घोटाले की तस्वीर,फिर भी मताहतों को बचाने में जुटे रहे डीएम

Fri, 08 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
साफ दी घोटाले की तस्वीर,फिर भी मताहतों को बचाने में जुटे रहे डीएम
घोटाला सामने था, फिर भी मातहतों को बचाते रहे डीएम
विज्ञापन


गोंडा। 27 मई को वजीरगंज ब्लाक में एक निजी गोदाम मे पकड़ा गया सरकारी अनाज कोई एक दिन का खेल नहीं था। यह काफी समय से बड़े पैमाने पर खेला जा रहा था।

इसकी जानकारी भी खाद्य और रसद विभाग के सभी अफसरों को थी मगर इस पर अंकुश नहीं लगाया गया। विधायक के नेतृत्व में जब तहसील प्रशासन की टीम ने अवैध गोदाम पर छापा मारा तो अनाज घोटाला एक बार फिर चर्चा में आ गया।

छापेमारी में मिले हजारों बोरा अनाज खुद घोटाले की कहानी बयां कर रहा था मगर जिलाधिकारी जेबी सिंह ने त्वरित कार्रवाई नहीं की। अनाज घपले में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश को भी डीएम ने हल्के में लिया और इस घपले में शामिल अपने मातहतों को बचाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


इसका नतीजा गुरुवार को डीएम के निलंबन के रुप में सामने आया। साथ ही डीएसओ व खाद्य विपणन अधिकारी को निलंबित कर यह संदेश भी दिया गया कि डीएम को अपने स्तर से ही प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वजीरगंज ब्लॉक के बंधवा गांव के कोदई बगिया में संचालित एक निजी गोदाम से अनाज की कालाबाजारी की सूचना पर प्रशासन की टीम ने तरबगंज विधायक प्रेमनरायण पांडेय की मौजूदगी में 27 मई को छापेमारी की थी।

इस छापेमारी के बाद यह बात साफ हो गई थी कि कालाबाजारी का यह पूरा खेल विभाग के अफसरों की देखरेख में खेला जा रहा था। सीएम के सख्त रवैये को देखते हुए इस मामले में विभाग के बड़े अफसरों पर कार्रवाई की उम्मीद की जा रही थी मगर जिलाधिकारी ने बड़े अफसर तो दूर छोटों के खिलाफ भी कार्रवाई करना जरूरी नही समझा।

इस मामले की शिकायत जब शासन में पहुंची तो वहां से एक सेंट्रल टीम का गठन कर इसके जांच के आदेश दिए गए। रविवार को जब शासन की टीम जिले में पहुंची तब भी घपलेबाजों को बचने का पूरा भरोसा था।


मगर जब तीन दिन तक बात नही बनी तो बुधवार को एक गोदाम प्रभारी व पूर्ति निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। यहां भी डीएम ने इस घपले में शामिल बड़े अफसरों को बचाने की कोशिश की और गुरुवार को वह खुद कार्रवाई की जद में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed