{"_id":"5a0347374f1c1b8d698ba346","slug":"21510164279-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तर पर दिखाए जायेंगे चार बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तर पर दिखाए जायेंगे चार बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राज्य स्तर पर दिखाए जाएंगे चार बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट
गोंडा। विज्ञान प्रौद्योगिकी व नवाचार के विषय को लेकर कौशांबी जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए जिले के चार बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट का चयन किया गया है।
यह बाल वैज्ञानिक 11 नवंबर से कौशांबी जनपद में होने वाले राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के कार्यक्रम में अपने प्रोजेक्ट का प्रदर्शन करेंगे। इनके चयन के लिए मंगलवार को राजकीय इंटर कॉलेज में कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें जिले भर के 775 बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभाग किया।
फखरुद्दीन अली अहमद राजकीय इंटर कालेज में आयोजित जिला स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की इस कार्यशाला का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक राम खेलावन वर्मा ने किया।
विज्ञापन
कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रुप में बोलते हुए डीआईओएस ने बच्चों को विभिन्न वैज्ञानिक गतिविधियों में प्रतिभाग करने का आवाह्न किया और उन्हे सफलता के टिप्स भी दिए। कार्यक्रम में जिले भर के 775 बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रोजेक्ट के माध्यम से इस विषय पर मंथन कि या।
इसमें से राज्य स्तर के कार्यक्रम के लिए बाल वैज्ञानिक स्वर्णिमा सिंह, आकाश शुक्ला, अंशिका वर्मा व विवेक त्रिपाठी के प्रोजेक्ट का चयन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार तिवारी ने की।
एकेडमिक समन्वयक केडी द्विवेदी ने लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अमरनाथ पांडेय,ओमप्रकाश द्विवेदी,हेमंत श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।