फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   डाक्टर के नदारद होने पर भड़के मरीज प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

डाक्टर के नदारद होने पर भड़के मरीज प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

Sat, 18 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
डाक्टर के नदारद होने पर भड़के मरीज प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

विज्ञापन
ओपीडी में नहीं मिले डॉक्टर, भड़के मरीजों ने प्रदर्शन कर जताया आक्रोश

मनकापुर। सीएचसी मनकापुर पर डॉक्टरों के नदारद रहने पर मरीजों ने ओपीडी के सामने हंगामा कर प्रदर्शन किया। जबकि इमरजेंसी कक्ष में सीएचसी अधीक्षक मरीज के बेड पर आराम करते हुए पाए गए। शोर शराबा सुनकर एक चिकित्सक ने अपने आवास से आकर मरीजों को देखना शुरू किया।

मनकापुर सीएचसी पर शनिवार को सुबह 9.30 बजे तक कोई भी चिकित्सक अपनी ड्यूटी पर नही आया था। जबकि कई मरीज अपने तीमारदार के साथ बीमारी से ग्रसित दूर दराज क्षेत्र से मनकापुर सीएचसी पर आए थे।
विज्ञापन


कुछ मरीज सीएचसी परिसर में स्थित चिकित्सकों के आवास के दरवाजे भी खटखटाए लेकिन कोई जवाब न मिलने पर वह लोग वैरंग वापस अस्पताल लौट आए और ओपीडी के सामने हंगामा काटते हुए प्रदर्शन करने लगे। शोर गुल सुनकर आनन फानन में चिकित्सक डीके भाष्कर सीएचसी पहुंचे और मरीजों को देखना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी में मौजूद मरीज उदय भान पांडेय निवासी लक्ष्मन पुर ने बताया कि उनका सफेद पेशाब हो रहा हैए लक्ष्मी चौरसिया निवासिनी कुडासन ने बताया कि पेट मे दर व बुखार हैए कुड़ासन की ही पूजा देवी ने बताया कि उसके दांत के मसूढ़े से खून आ रहा है।

जिगना बाजार के रहने वाले दद्दन सोनी ने कहा कि उनके आंख में सूजन है, आज्ञाराम बाक्सरा गांव की रहने वाली वृद्ध महिला शकुंतला ने बताया कि उसको तेज बुखार है, कुडासन नारीपार गांव से आई महिला छोटका भी पेट दर्द से कराह रही थी, हरदवा गांव के राम जियावन सर में चोट को लेकर ड्रेसिंग व पट्टी के लिए बैठे मिले,आजम अली उजागर पुर मसकनवा से आए थे सीने के दर्द का इलाज करवाने, मसकनवा के माजिद अली बेचैनी का उपचार करवाने आए थे ऐसे ही सुमित्रा देवीए संदीप,आशा आदि दर्जनों मरीज सुबह से ही चिकित्सक के इंतजार में बैठे मिले।


जब कि चिकित्साधीक्षक नीरज कुमार गुप्ता इमरजेंसी वार्ड में मरीज के बेड पर आराम करते हुए मिले। इस पर उन्होंने ने कहा कि नाइट ड्यूटी होने के कारण नींद आ गई थी इसलिए आराम कर रहा था और बताया कि चिकित्साधिकारी एके राय जिला महिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करने की ड्यूटी पर गए हैं यहां चिकित्सकों की भारी कमी है एक या दो चिकित्सको के सहारे ही सीएचसी में मरीजों को सेवा प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed