फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   छह हजार गन्ना किसानों को भी मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

छह हजार गन्ना किसानों को भी मिलेगा कर्जमाफी का लाभ

Sat, 24 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Sat, 24 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
छह हजार गन्ना किसानों को भी मिलेगा कर्जमाफी का लाभ
छह हजार गन्ना किसानों को भी मिलेगा कर्ज माफी का लाभ
विज्ञापन

गन्ना समितियों से कर्ज लेने वाले पुराने कर्जदार किसानों को मिलेगी राहत
जिलाधिकारी ने गन्ना आयुक्त को भेजी डिमांड
अमर उजाला ब्यूरो
गोंडा। गन्ना समितियों से कर्ज लेने वाले किसानों को भी कर्जमाफी योजना का लाभ मिलेगा। सरकार की कर्जमाफी योजना से जिले के करीब छह हजार ऐसे किसानों के भी एक लाख रुपये तक के कर्ज माफ किए जाएंगे जिन्होंने बहुत पहले फसली योजना के लिए कर्ज लिया था और उसे वह आज तक अदा नही कर सके। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने किसानों की कर्जमाफी के लिए गन्ना आयुक्त को पत्र लिखा है।
प्रदेश सरकार ने फसली ऋण लेने वाले किसानों के एक लाख रुपये तक के कर्ज माफी का ऐलान कर रखा है। सरकार ने इस योजना में गन्ना समितियों की ओर से अपने संसाधनों से दिये गये किसानों के ऋण को भी माफ करने को शामिल किया है। इस बावत हाल ही में गोंडा आए कृषि मंत्री ने जिले के ऐसे सभी पुराने कर्जदार किसानों को भी कर्जमाफी योजना में शामिल करने का निर्देश दिया था जो गन्ना समितियों से एक लाख रुपये तक कर्ज ले रखा है। जिलाधिकारी जेबी सिंह ने कृषि मंत्री के निर्देश के क्रम में अब किसान हित में गन्ना समितियों के पुराने कर्जदार किसानों का एक लाख रुपये तक कर्जमाफी कराने के लिए प्रदेश के आयुक्त गन्ना एंव चीनी उद्योग को पत्र लिखा है। इस बाबत कर्जदारों के आंकड़ों की सूची गन्ना विभाग ने भी प्रदेश के गन्ना निदेशालय को भेजी है।
विज्ञापन


इनसेट
जिले में समिति व कर्जदार गन्ना किसानों की स्थिति
* कुल गन्ना किसान - 3.50 लाख
* कुल पुराने कर्जदार गन्ना किसान - 6,150

इनसेट
जिले की ये हैं गन्ना समितियां
* गन्ना विकास समिति गोंडा, * गन्ना विकास समिति नवाबगंज, * गन्ना विकास समिति बभनान, * गन्ना विकास समिति मनकापुर, * गन्ना विकास समिति मैजापुर, * गन्ना विकास समिति करनैलगंज ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
कई गन्ना समितियों के जिले के करीब छह हजार से अधिक गन्ना किसानों ने काफी पहले से कर्ज ले रखा था जिसकी अदायगी नही कर सकें हैं। सरकार ने अपने ऋ णमाफी योजना में गन्ना समितियों की ओर से अपने संसाधन से दिये ऋण को भी सम्मलित किया है। इसमें पुराने कर्जदार के रूप में किसान एक लाख रुपये तक के कर्ज माफी का लाभ पा सकेंगे। इस बाबत जिलाधिकारी व गन्ना विभाग की ओर से गन्ना आयुक्त को डिमांड भेजी जा चुकी है।
पीएन सिंह, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed