फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   200 people from abroad were screened

विदेश से आये 200 लोगों की स्क्रीनिंग की गई

Fri, 27 Mar 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
200 people from abroad were screened
गोंडा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना वायरस से बचाव का पूरा दावा किया जा रहा है। सर्दी जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की जांच भी की जा रही है लेकिन अभी जिले में कोई भी संदिग्ध सामने नहीं आया है। जिला अस्पताल में बने आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटाइन वार्ड में अभी तक कोई भी मरीज भर्ती नहीं हुआ। शासन की ओर भेजे गए आंकड़ों के मुताबिक जिले में कुल 275 लोग विदेशों से आये हैं। उन सभी की स्क्रीनिंग का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के मुताबिक गुरुवार तक जिले भर में कुल 200 लोगों की स्क्रीनिंग कराई जा चुकी है। अभी तक इनमें से किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इनसेट सभी को क्वारंटाइन में रहने को कहा गया है सीएचसी स्तर पर टीम भेजकर विदेश से आये लोगों की जांच कराई जा रही है। सभी को क्वारंटाइन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से दूर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

कोविड लेवल-2 अस्पताल स्थापित, आईसीयू भी तैयार
कोरोना संक्रमण की किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एहतियात के तौर पर 34 बेड का कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल स्थापित कर दिया गया है। 24 बेड का क्वारंटीन वार्ड भी बनाया गया है। इसके अतिरिक्त 01 आईसीयू (वेंटीलेटर) भी तैयार रखा गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर पंडीरकृपाल सीएचसी को लेवल-1 अस्पताल के रूप में तैयार कर वहां पर 06 डॉक्टर्स, 10 स्टाफ नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। मेडिकल स्टाफ की ड्यूटी 24 घंटे लगाई गई है। एंबुलेंस चालकों के साथ आवश्यक बैठक कर उन्हें हर समय तैयार रहने तथा क्विक रेस्पांस की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से आये लोगों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य विभाग की टीम कर रही है। रोजाना उनका हाल चाल लिया जा रहा है। हालांकि मुंबई और अन्य प्रदेशों से आये लोगों की पड़ताल बड़ी चुनौती है। कोई भी सूचना मिलने पर सीएचसी स्तर पर तुरंत एक्शन लिया जायेगा।
-डॉ. मधु गैरोला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed