फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20 thousand youth shocked due to cancellation of TET

टीईटी परीक्षा रद्द होने से 20 हजार युवाओं को झटका

Sun, 28 Nov 2021 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
20 thousand youth shocked due to cancellation of TET
टीईटी रद होने पर बाहर निकलते अभ्यर्थी। - फोटो : GONDA
गोंडा। शिक्षक पात्रता परीक्षा निरस्त होने से 20 हजार से अधिक युवाओं को जबरदस्त झटका लगा। शहर के 28 केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए सुबह दूर दराज क्षेत्रों से परीक्षार्थी आ गए थे। परीक्षा शुरू होने के कुछ देर बाद चंद मिनटों में परीक्षा रद्द हो गई।
विज्ञापन

परीक्षा निरस्त होने से बेरोजगारों का गुस्सा भड़क गया। वहीं परीक्षा देने के लिए परसपुर आ रहा एक युवक हादसे का शिकार हो गया। सड़क दुर्घटना में उसकी मौत बालपुर के पास हो गई।
विज्ञापन

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक बनने के लिए पात्रता परीक्षा पास करना जरूरी है। इसके बाद ही शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए रविवार को 28 केंद्रों पर परीक्षा होनी थी। दो पालियों में होने वाली परीक्षा में 20541 परीक्षार्थियों की परीक्षा होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली पाली में प्राथमिक स्तर की टीईटी में 12678 व दूसरी पाली में जूनियर हाईस्कूल स्तर के 7863 परीक्षार्थी शामिल होते। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू हुई। इसके लिए सुबह आठ बजे से ही परीक्षार्थी केंद्रों पर पहुंचने लगे। पूरे शहर में परीक्षार्थियों की ही भीड़ दिख रही थी।
परीक्षा रद्द होने की जानकारी होने पर बाहर उनके परिजन भी खुद को ठगा से महसूस कर रहे थे। जिले के दूरदराज से आए लोगों को काफी दिक्कत महसूस हो रही थी। सौ से दौ सौ रुपये खर्च करके लोग परीक्षा देने आए और सारी मेहनत पर पानी फिर गया।
टीईटी का प्रश्न पत्र सुबह से ही सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। पहले तो लोगों ने इसे गंभीरता से नही लिया। लेकिन जब परीक्षा रद्द हुई तो माना कि प्रश्न पत्र लीक हो गया है। यह भी स्पष्ट नही रहा कि किस जिले में प्रश्नपत्र लीक हुआ। किसी जिले में लीक हुआ प्रश्नपत्र पूरे प्रदेश में फैल गया।
इससे प्रशासन की सारी तैयारियां भी बेकार हो गईं। हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के साथ ही शिक्षा विभाग के अधिकारी भी लगाए गए थे। जिससे वह ड्यूटी पर आए लोगों की जानकारी रख सकें। परीक्षा रद्द होने से लोग व्यवस्था को कोसते नजर आए।
परसपुर के मधईपुर खांडेराय गांव निवासी अभिनेश सिंह टीईटी की परीक्षा देने आ रहा था। बालपुर के पास सड़क हादसे का शिकार हो गया। बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि टीईटी परीक्षा के चलते युवक की मौत हो गई और परीक्षा भी रद्द हो गई। वहीं ऐसे ही काफी लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा।
सपा सरकार में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री रहे योगेश प्रताप सिंह ने परसपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत पर दुख जताया। टीईटी परीक्षा रद्द किये जाने से सरकार पर निशाना साधा। कहा कि कोई परीक्षा बिना व्यवधान के कराने में सरकार फेल रही है।

प्रश्नपत्र की रखवाली नही कर सकते तो प्रदेश के हित में क्या करेंगे। युवाओं के भविष्य से सरकार खिलवाड़ कर रही है। नौकरी देने का स्वांग रच रही है, अभी तक पुरानी भर्तियों के मामलों का भी निस्तारण नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed