{"_id":"576987944f1c1bb411b4804a","slug":"20-thousand-people-have-yoga","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार लोगों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार लोगों ने किया योगाभ्यास
अमर उजाला/गोंडा
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
योग करते पुलिस कर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व योग दिवस पर मंगलवार को शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में योग दिवस मनाया गया। पतंजलि मुनि की जन्मस्थली कोड़री वजीरगंज में स्वामी भगवदाचार्य के नेतृत्व में योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां कृषि मंत्री पंडित सिंह ने भी योगासन किया। इसके अलावा जिले भर में मां सरस्वती पूजन व प्रार्थना के साथ धूमधाम से विश्व योग दिवस मनाया गया। विश्व योग दिवस पर योग करने के लिए सुबह पांच बजे से सरकारी कार्यालयों, आश्रमों व शिक्षण संस्थानों पर महिलाओं, युवाओं, युवतियों व बुजुर्गों का तांता लगा रहा।
प्रशिक्षकों ने शिथिलीकरण अभ्यास में ग्रीवाचलन, स्कंध संचालन, कटि संचालन, घुटना संचालन से योग शिविर का आगाज किया। इसके बाद योगासन में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तान, त्रिकोणासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, शशकासन, वक्रासन, मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतूबंधासन, हलासन, पवनमुक्तासन, प्राणायाम में नाड़ीशोधन, शीतली भ्रामरी का योग करवाया। इस दौरान स्वस्थ मन के लिए ध्यान, संकल्प व शांति पाठ का अभ्यास कराया गया।
कहा गया कि नियमित योग करने से शरीर निरोग रहता है। पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ट्रस्ट द्वारा असूुदाराम आश्रम मालवीयनगर में प्रशिक्षक जिला प्रभारी विजयकुमार सिंह, चौपाल सागर में सहदेव, रेलवे स्टेडियम गिरजाघर में मधु श्रीवास्तव, योगभवन गायत्रीपुरम में यमुना प्रसाद शुक्ल, मनकापुर कस्बे में पारसनाथ सिंह की उपस्थिति मेें योग शिविर का आयोजन किया गया। जिले में विभिन्न स्थानों पर शिविरों में करीब 20 हजार लोगों ने योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
पुलिस लाइन परिसर में पुलिस अधिकारियों, जवानों व महिला कांस्टेबलों को प्रशिक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने योग के गुर सिखाए और उनसे होने वाले फायदे की जानकारियां दी। योग शिविर को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि तनाव भरी जिंदगी में स्वस्थ शरीर बनाने के लिए योग हर व्यक्ति के लिए जरूरी है।
शहर के रामजानकी धर्मशाला में अनिल मित्तल व पूनम मित्तल के निर्देशन में योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें संजय अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सुशील जालान आदि प्रतिभाग किया। केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर केंद्रीय विद्यालय रेलवे कॉलोनी परिसर में योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य केपी यादव ने शिविर का संचालन किया और बच्चों व शिक्षकों को योगाभ्यास से होने वाले लाभ के बारे में बताया। रेलवे के प्रशिक्षण हाल में अधिकारियों व कर्मचारियों ने योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सीएमएस, क्षेत्रीय प्रबंधक, सीनियर डीएमई, स्टेशन अधीक्षक सहित तमाम रेलवे के कर्मचारी शामिल हुए।
आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में श्री श्री ज्ञान मंदिर आवास विकास व जिला कारागार में प्रशिक्षक कृष्ण प्रताप सिंह व प्रबल भाटिया, श्री रघुकुल महिला विद्यापीठ में प्रशिक्षिका मालनी मोदी के निर्देशन में योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नंदिनीनगर ग्रुप ऑफ कॉलेज के सह प्रबंधक प्रतीकभूषण सिंह, महिला पीठ के निदेशक महेंद्र सिंह, प्राचार्य डॉ. नवनीत श्रीवास्तव व नीतू चंद्रा समेत सांई हॉस्टल व समेत कॉलेज की छात्रायें शामिल हुईं।
एससीपीएम कॉलेज हारीपुर में प्रशिक्षिका मालनी मोदी व कॉलेज की निदेशिका अल्का पांडेय के निर्देशन में नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने योग शिविर में प्रतिभाग किया। श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज बडग़ांव में योग शिविर के उद्घाटन में कर्नल एसएस बेंस ने कैडेटों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाया।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ तन में स्वस्थ मन का वास होता है। सरस्वती विद्या मंदिर मालवीयनगर में प्रबंधक अरुण शुक्ल, महर्षि विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य जेएन उपाध्याय व लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. ममता शुक्ला व प्रशिक्षक डॉ. विश्व दीपक त्रिपाठी के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को योग सिखाया गया। दीनदयाल शोध संस्थान लाल बहादुर शास्त्री कृषि विज्ञान केंद्र, गोपालग्राम, गोंडा में योग दिवस का कार्यक्रम हुआ।
इस कार्यक्रम में केंद्र के कार्यकर्ताओं के साथ-साथ विभिन्न ग्राम सभाओं से आए लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर योग गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम के समापन में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक/हेड, डॉ. उपेन्द्रनाथ सिंह ने योग दिवस के महत्व पर चर्चा की। इसके अलावा करनैलगंज, मसकनवा, खरगूपुर, नवाबगंज, मनकापुर सहित अन्य कस्बों में योग दिवस पर शिविर का आयोजन किया गया। पूरे जिले में करीब 30 शिविरों का आयोजन हुआ, जिसमें करीब 20 हजार लोगों ने प्रतिभाग किया।
वहीं, करनैलगंज के विवेकानंद विद्यालय में गायत्री परिवार सकरौरा एवं श्रीराम चन्द्र मिशन के द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। ब्रम्हकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय करनैलगंज की ओर से भी एक शिविर लगाया गया।