फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20% of the youth are suffering from old age diseases

Gonda News: 20 फीसदी युवाओं को परेशान कर रही बुढ़ापे की बीमारी

Sun, 12 Oct 2025 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
20% of the youth are suffering from old age diseases
गोंडा। बढ़ती उम्र में अक्सर लोग आर्थराइटिस (गठिया) का शिकार हो जाते हैं, लेकिन अब 20 फीसदी युवा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में सितंबर में करीब 3100 मरीजों में अर्थराइटिस की समस्या पाई गई। मेडिकल कॉलेज के आर्थो सर्जन के मुताबिक ओपीडी में हर दूसरे मरीज में गठिया के लक्षण मिल रहे हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के आर्थो विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण मिश्र ने बताया कि वर्तमान समय में प्रतिदिन करीब 300 मरीजों का ओपीडी में इलाज होता है, जिनमें करीब 150 मरीजों में अर्थराइटिस की समस्या मिल रही है। अर्थराइटिस कई प्रकार के होते हैं। असंतुलित हार्मोन व डाइट में गड़बड़ी के चलते कैल्शियम की कमी होने लगती है, जिससे बुढ़ापे की बीमारी युवाओं में भी आने लगी है। सितंबर में करीब 3100 मरीजों में अर्थराइटिस के लक्षण पाए गए। 30 से 40 वर्ष के आयु वाले लोगों की संख्या 20 फीसदी बताई जा रही।
विज्ञापन

इन कारणों से होती अर्थराइटिस
- खराब जीवनशैली व खानपान में गड़बड़ी।
-ध्रूमपान करना व अत्यधिक शराब का सेवन करना।
- अत्यधिक मोटापा होना व शारीरिक श्रम न करना।

ऐसे करें बचाव
-पौष्टिकता से युक्त मोटे अनाज का सेवन करें।
-कद्दू, पालक, व हरी सब्जियों सब्जियों का सेवन करें।
- डॉक्टर के परामर्श पर नियमित योगाभ्यास करें।
-धूम्रपान व शराब की लत तत्काल छोड़ दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed