फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20 million of the population without electricity

20 लाख आबादी की बिजली गुल

Fri, 26 Aug 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 26 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
20 million of the population without electricity
बिजली - फोटो : amar ujala
 जिले में शुक्रवार को आई तेजी आंधी और उसके बाद हुई बरसात से बिजली व्यवस्था एक बार फिर से चरमरा गई है। आंधी के बाद से जिले में पावर कॉरपोरेशन के 18 बिजलीघर भी बंद हो गए हैं। जिससे शहरी व ग्रामीण इलाकों में रहने वाली करीब 20 लाख आबादी को बिजली नहीं मिल पा रही। जिले के पांच उपखंड क्षेत्रों में आंधी से दर्जनों खंभों की लाइन टूट गई है। वहीं, एक्सईएन राधेश्याम भाष्कर व तीरथराम श्रीवास्तव का कहना है कि आंधी से आए फाल्ट को ठीक करने के लिए जेई व बिजलीकर्मियों की टीम लगातार पेट्रोलिंग के काम में लगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर सवा एक से पौने दो बजे के बीच करीब आंधे घंटे के भीतर जिले के कई इलाकों में तेज आंधी आने से तमाम पेड़ धराशाई हो गए। जिसके साथ ही बिजली के कई खंभों की लाइन भी टूटकर जमीन पर आ गिरी।
विज्ञापन


मनकापुर के रामापुर गांव में आई तेज आंधी से डबल पोल पर रखा ट्रांसफार्मर खंभों को तोड़ते हुए हवा से दूर जा गिरा। जबकि, इसी तरह कटराबाजार में दो जगहों तो गोंडा से करनैलगंज जाने वाली 33 केवी की हाईटेंशन लाइन एक जगह से टूट गई। जिससे अकेले करनैलगंज इलाके में पावर कॉरपोरेशन के 6 बिजलीघर परसपुर, करनलैगंज, करनैलगंज तहसील, भंभुवा, कटराबाजार और बालपुर की सप्लाई बंद चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उपखंड क्षेत्र तृतीय में पड़ने वाले सुभागपुर, आर्यनगर की बिजली भी 33 केवी लाइन के टूट जाने से बाधित चल रही है। जबकि नवाबगंज, बेलसर, तरबगंज, खोरहंसा, डुमरियाडीह बिजलीघरों की सप्लाई भी लाइन फाल्ट आने से बंद है। वहीं मनकापुर में भी दर्जनों जगहों पर पेड़ों के गिरने से मनकापुर, घारीघाट और मसकनवा बिजलीघरों की सप्लाई भी बाधित हो गई है।


गोंडा शहर में पडने वाले झंझरी, सिविललाइन और आवास विकास के साथ ही बडग़ांव एरिया की भी सप्लाई कुछ जगहों पर लाइन फाल्ट के कारण बंद चल रही है। बिजली उपखंड अधिकारी संदीप तिवारी, वीके सिंह, एसके साहू, दिव्यरंजन और हर्ष कुमार रस्तोगी का कहना है कि इलाकाई जेई व बिजलीकर्मियों की टीम फाल्ट ठीक करने में लगी है। उम्मीद है कि रात तक कई बंद पड़े इलाकों की बिजली फाल्ट ठीक करके बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed