फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   20 lakh items including cash and jewelery stolen at teacher's house

शिक्षक के घर नकदी व जेवर सहित 20 लाख के सामान की चोरी

Wed, 04 Sep 2019 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Sep 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
20 lakh items including cash and jewelery stolen at teacher's house
परसपुर (गोंडा)। पुलिस की गश्त को धता बताते हुये मंगलवार की रात चोरों ने शिक्षक के घर से नकदी, जेवर सहित करीब 20 लाख रुपये का सामान पार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और डाग स्क्वायड के सहारे चोरों की शिनाख्त करने की कोशिश की।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र परसपुर के ग्राम चोपपुरवा आंटा निवासी शिक्षक शिवकुमार सिंह के घर मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। जूनियर हाई स्कूल सिंगरिया के प्रधानाचार्य शिवकुमार सिंह ने बताया कि रात खाना खाकर सभी अपने कमरों में सोने चले गए। शिवकुमार सिंह का लड़का जयप्रकाश सिंह छत पर सो रहा था। वह स्वयं बरामदे में सो रहे थे। चोर घर के पीछे एक व्यक्ति के शौंचालय से चढ़ कर उनके छत पर आ गये। जीने के रास्ते से नीचे उतर कर चार कमरों का ताला तोड़ अंदर घुस आए।
विज्ञापन

कमरों में रखे आलमारियों का लॉकर तोड़ उसमें रखा एक-एक समान खंगाल डाला। शिवकुमार सिंह के बड़े भाई ओमप्रकाश ने बताया कि आलमारी के लॉकर में रखे नकदी व जेवर समेत करीब 20 लाख के सामान लेकर चोर चंपत हो गए। सुबह पति-पत्नी मार्निंगवाक के लिये निकल गये। वापस आकर घर की साफ. सफाई के लिये झाड़ू लगाते वक्त घटना की जानकारी हो सकी। शिवकुमार सिंह ने इस घटना की तहरीर थाना में दिया है। थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ करनैलगंज जितेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि चोरी की घटना का अति शीघ्र अनावरण करने के लिये थानाध्यक्ष परसपुर को सख्त निर्देशित किया गया हैं। उनसे कहा गया है कि प्रकरण की जांच पड़ताल कर इसका खुलासा करें। थानाध्यक्ष बीएन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दिया। मौके पर सीओ करनैलगंज जितेंद्रकुमार दूबे, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्क्वायड, स्वाट/ सर्विलांस टीम भी मौके पर पहुंच एक-एक बिंदुओं का जांच पड़ताल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed