फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   2 Lakh 65 thousand beneficiaries of Ujjwala free cylinder

उज्ज्वला के 2 लाख 65 हजार लाभार्थियों को मुफ्त सिलेंडर

Thu, 26 Mar 2020 08:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 08:39 PM IST
विज्ञापन
2 Lakh 65 thousand beneficiaries of Ujjwala free cylinder
गोंडा। भारत सरकार की ओर से गुरुवार की दोपहर में देश के लॉकडाउन के समय गरीबों को दो वक्त की रोटी मुहैया कराने के लिए विशेष राहत पैकेज का एलान किया है। इस योजना की प्रमुख बातों में से एक है कि उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को अगले तीन महिने तक मुफ्त में गैस सिलेंडर मिलेगा। बता दें कि जिले में कुल लगभग 2 लाख 65 हजार उज्ज्वला गैस कनेक्शन धारक हैं। अब इन लाभार्थियों को सीधा लाभ मिलेगा। इस लॉकडाउन से सबसे अधिक परेशानी निचले तबके के लोगों को हुई है।
विज्ञापन

बीते दो-तीन दिनों में ये देखने में आया है कि जो भी दिहाड़ी मजदूर बाहर काम करते थे, अब काम बंद हो जाने के बाद उनके जीवन यापन पद संकट आ गया है। इसलिए सरकार ने तेजी दिखाते हुए भारी भरकम राहत पैकेज का एलान किया है। डीएसओ वीरेंद्र कुमार महान ने बताया कि सभी गैस एजेंसियों को पहले ही लोगों को फोन के मुताबिक गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों को सरकार की ओर दिए निर्देश से अवगत कराया जा रहा है। कोशिश है कि जिले में किसी को गैस की किल्लत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

फ्री गैस और फ्री डिलीवरी
सामान्य गैस कनेक्शन धारकों के लिए फ्री होम डिलीवरी के निर्देश पहले से ही दिये गये हैं। अब गुरुवार को ज्ज्वला गैस कनेक्शन के लाभार्थियों को फ्री गैस के साथ फ्री में गैस की होम डिलीवरी भी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फाइल
जिले में कुल गैस एजेंसी - 73
कुल गैस कनेक्शन धारण - 565000
उज्ज्वला कनेक्शन - 265000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed