फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   1961 street vendors blossom after obtaining certificate of loan approval

ऋण स्वीकृति का प्रमाणपत्र पाकर 1961 पथ विक्रेताओं के खिले चेहरे

Tue, 27 Oct 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
1961 street vendors blossom after obtaining certificate of loan approval
गोंडा के टाउन हाल में वेंडर्स को ऋण स्वीकृत पत्र प्रदान करते विधायक बावन सिंह व डीएम। - फोटो : GONDA
गोंडा। रेहड़ी और पथ विक्रेताओं को खुद का काम नए सिरे से शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत मंगलवार को जिले के 1961 पटरी दुुकानदारों को ऋण स्वीकृति का प्रमाण पत्र वितरित किया गया। नगर के टाउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योजना के लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद किया तथा उन्हें संबोधित किया। विधायक कटरा बाजार बावन सिंह व जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने योजना के अंतर्गत चयनित पथ विक्रेताओं को प्रमाणपत्र प्रदान किया। योजना को मूर्तरूप देने में अहम भूमिका निभाने पर लीड बैंक प्रबंधक दशरथी बेहरा, मिशन प्रबंधक डूडा अखिलेश सिंह सहित पांच लोगों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक कटरा बावन सिंह ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। सरकार द्वारा सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ हर तबके के लोगों के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के काम कर रही है। जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल ने योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि इस योजना का लाभ सभी छोटे पथ विक्रेताओं को उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना का लाभ सड़क के किनारे रेहड़ी पटरी दुकान वालों को प्रदान किया जायेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्ट्रीट वेंडर्स दस हजार रुपये तक की कार्यशील पूंजी ऋण का लाभ उठा सकते हैं, जिसे वे एक वर्ष में मासिक किस्तों में चुका सकते हैं। इस लोन को समय पर चुकाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को सात फीसदी का वार्षिक ब्याज सब्सिडी के तौर पर उनके अकाउंट में सरकार की ओर से ट्रांसफर किया जाएगा। डीएम ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जिले के लिए निर्धारित लक्ष्य 1961 के सापेक्ष शत-प्रतिशत से भी अधिक पथ विक्रेताओं को लाभान्वित किया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने बैंकों द्वारा इस योजना में विशेष सहयोग प्रदान के करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में नगर मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, पीओ डूडा विनोद सिंह, ईओ नगर पालिका विकास सेन, महामंत्री अनुपम प्रकाश मिश्र, राजा बाबू गुप्ता, सभासद फहीम सिद्दीकी, धर्मपाल सिंह, सुधीर मिश्रा सहित अन्य अधिकारी व लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed