{"_id":"5ba68078867a557fe67e241f","slug":"191537638520-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वायजनिंग से एक बच्ची की मौत, 41 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वायजनिंग से एक बच्ची की मौत, 41 लोग बीमार
Updated Sat, 22 Sep 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसपुर (गोंडा)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहना में फूड पॉयजनिंग से 41 लोग बीमार हो गए। इसमें सात साल की एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि अन्य पीड़ितों का स्थानीय व जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की टीम गांव में बीमार लोगों का इलाज कर रही है। चिकित्सकों का कहना है फूड पॉयजनिंग से लोग बीमार पड़ गए हैं।
परसपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत मोहना के मजा डीहा व शेखन पुरवा में 19 सितंबर को लोगों ने एक लंगर का खाना खाया था। उसी दिन से एक के बाद एक लोग बीमार पड़ने लगे। सबसे अधिक बच्चे प्रभावित हुए हैं। देर रात से बच्वों में उल्टी व दस्त की शिकायत शुरू हुई। देखते ही देखते दो से तीन दिन में गांव के करीब 27 लोग बीमार पड़ गए। इसमें सात वर्षीया साजिदा पुत्री सिराज की मौत हो गई।
लोग इलाज कराने परसपुर पीएचसी पर आने लगे। जिसमें महजबीन (8), समीर खान (14), रहनुमा (7), अराफात (2), असलम (11), सफीम (17), साबिर (10), सरफराज (13), मोहईदुद्दीन (9), सबा (15), यूसुफ (10), हारून (18), कैफ (9), इरम (3) की हालत गंभीर होने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जबकि आफताब (12), जैनुल (10), फजील (8), यूसुफ (3), चांद रजा (6), महक (10), महसिक (10), आसिया (10), सैफ (10), रेशमा (45), सैफ (5), तमन्ना (12), किसमतुलनिशा (35), साहिल (14), फै सल (11), गुलफाम (10), अजीम (25), रईस (2), आसिया (2), आसिया (3), फै जान (2), आरिफ (2), रिजवाना (16), शिफा (10), नसरा (14), सहिना (14) व जामिरूलनिशा (55) बीमार हैं, इन सभी का गांव में ही इलाज चल रहा है।
बताया जाता है कि लोगों ने सातवीं मोहर्रम को लंगर का खाना खाया था। अधिक लोगों के बीमार होने की जानकारी मिलने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. लोकेश शुक्ला, डॉ, मुख्तार आजाद, डॉ आशीष सिंह, शैलेन्द्र सिंह व भानु प्रकाश आदि ने पहुंच कर लोगों का इलाज किया। डॉ. लोकेश शुक्ला का कहना है कि फूड पॉयजनिंग से लोग बीमार हुए हैं।
वहीं, इस मामले में फूड सिक्योरिटी एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के सीएफओ हितेंद्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि वह गांव जाकर जानकारी लेंगे। यदि खाद्य पदार्थ मिला तो नमूने लेकर जांच के लिए भेजेंगे।