फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   डिप्टी सीएम ने देवीपाटन मंडल को दी 500.21 करोड़ की सौगत

डिप्टी सीएम ने देवीपाटन मंडल को दी 500.21 करोड़ की सौगत

Sun, 23 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Sun, 23 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने देवीपाटन मंडल को दी 500.21 करोड़ की सौगत
गोंडा। देवीपाटन मंडल के चारों जिलों को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 500 करोड़ 21 लाख की परियोजनाओं की सौगात दी है। शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज के मैदान में डिप्टी सीएम ने चारों जिले मेें 417.70 करोड़ की लागत से बनने वाली 414.70 किमी लंबी 154 सड़कों व 10 करोड़ 72 लाख से बनने वाले पांच पुलों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इसके अलावा 58.47 करोड़ की लागत से बन चुकी 40.30 किमी लंबी 10 सड़कों व 13.68 करोड़ से बने छह पुलों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास सरकार की प्राथमिकता है। भरोसा दिया कि फोरलेन का निर्माण अब स्टेट हाईवे से कराया जाएगा। गोंडा से उमरी तक के मार्ग का निर्माण भी जल्द कराने का विश्वास दिलाया। उन्होंने सपा व बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 साल में जो काम बुआ व भतीजे नहीं किया, वह काम योगी सरकार ने डेढ़ साल में कर दिखाया है।
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि जरवल रोड से गोंडा मार्ग को नेशनल हाईवे से निर्माण की एनओसी दे दी होती तो अब तक रोड बनकर तैयार हो गई होती। पूर्व की सरकारों को घेरते हुए कहा कि गरीबों की फिक्र नहीं की। पीएम मोदी की योजनाओं का बखान किया और कहा कि अपनी मां की समस्या पीएम मोदी ने बचपन में महसूस की थी। उन्होंने उज्जवला योजना से पांच करोड़ की मां की समस्या गैस कनेक्शन से दूर किया। जनधन खाते खोलकर गरीबों का सम्मान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2019 में पीएम मोदी फिर पीएम बनेंगे और यूपी की जनता 73 लोकसभा सीटों से अधिक देगी। महागठबंधन को ठगबंधन करार दिया। कहा कि पीएम मोदी का पूरे विश्व में डंका बजता है। किसी के पास कोई चेहरा ही नहीं है। डिप्टी सीएम ने सभी सांसदों और विधायकों को विश्वास दिलाया कि सभी की मांगों को पूरा किया जाएगा।

डिप्टी सीएम को तरबगंज विधायक प्रेम नरायन पांडेय ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने गिरधर द्विवेदी की पुस्तक बजरंग बली की महिमा का लोकार्पण किया। जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र, पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, श्रावस्ती सांसद दद्दन मिश्रा, मंत्री रमापति शास्त्री, अनुपमा जायसवाल, उपेंद्र तिवारी, विधायक प्रभात वर्मा, राम फेरन पांडे, सुभाष त्रिपाठी, पल्टूराम, बावन सिंह, विनय द्विवेदी, प्रातीय सदस्य पुष्कर मिश्र, भाजयुमो अध्यक्ष दीपक गुप्त, अनुपम मिश्र, केके श्रीवास्तव, सूर्य नरायन त्रिपाठी आदि भाजपा नेताओं ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।

भ्रष्टाचार व घोटाले का गंदा नाला है कांग्रेस
डिप्टी सीएम कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी पर की गई टिप्पणी से इतना गुस्से में दिखे कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार व घोटाले का गंदा नाला बता दिया। उन्होंने कहा कि इसके मुखिया राहुल गांधी को मैं भाजपा का मंडल अध्यक्ष भी न बनाऊं। ऐसे लोग पीएम मोदी की क्या बराबरी करेंगे। कहा कि अब जनता ही राजा और जनता ने मन बना रखा है। उन्होंने कहा कि यूपी में अपराधियों की कोई जगह नहीं हैं। पुलिस पर हमला करने वालों को पुलिस भी जवाब देगी। प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में विकास के साथ ही कानून व्यवस्था को ठीक करने का काम कर रही है।



डिप्टी सीएम जी... जनता को एनएच से नहीं, सड़क से मतलब
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने फोरलेन के निर्माण का मुद्दा उठाते हुए तेवर दिखाए। कहा कि जरवलरोड से बलरामपुर तक की यह सड़क तीन लोकसभा सीटों का दरवाजा है और इसका निर्माण नेशनल हाईवे और स्टेट हाइवे के बीच झूल रहा है। इस मार्ग का निर्माण कैसे हो चाहे स्टेट से हो या नेशनल से हो जल्द हो। जनता स्टेट व नेशनल हाईवे नही जानती सिर्फ रोड का निर्माण चाहती है। उन्होंने फोरलेन के लिए तीन लोकसभा सीटों को जोड़कर डिप्टी सीएम को भी चौंका दिया। उन्हें कहना पड़ा कि स्टेट से ही कार्य पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed