{"_id":"5b633ce14f1c1bb15c8b5e53","slug":"191533230305-gonda-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उर्वरक की चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उर्वरक की चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित
Updated Thu, 02 Aug 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज (गोंडा)। डीएम के निर्देश पर गुरुवार को कृषि विभाग की टीम द्वारा 48 दुकानों पर छापेमारी की गई। 20 दुकानों से नमूने लिए गए। वहीं चार दुकानों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया।
जिला कृषि अधिकारी जेपी यादव ने बताया कि उन्होंने स्वयं तहसील सदर व करनैलगंज क्षेत्र की उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। वहीं भूमि संरक्षण अधिकारी सदानंद चौधरी को तरबगंज एवं कृषि उपनिदेशक डॉक्टर मुकुल तिवारी मनकापुर तहसील क्षेत्र में उर्वरक की दुकानों का निरीक्षण करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया था। जिसके तहत सभी टीमों द्वारा 48 दुकानों पर छापा मारा गया।
संदेह होने पर 20 दुकानों से नमूने लिए गए। वहीं राकेश कुमार मौर्या हरसिंगपुर बालपुर, समीर अहमद कटरा बाजार करनैलगंज तथा पांडेय खाद भंडार झिलाही बाजार मनकापुर, कमला देवी खाद भंडार मछली बाजार मनकापुर दुकानों गड़बड़ी मिलने पर इनके लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि उर्वरकों की उपलब्धता से संबंधित निरीक्षण के साथ ही उर्वरक की दुकानों पर जो भी उर्वरक मौजूद मिली उसके नमूने लिए गए हैं। जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में उर्वरकों की कोई भी कमी नहीं है और ना ही उर्वरक की कमी को होने दिया जाएगा।